अनुपमा: वसुंधरा ने रखी बड़ी शर्त, क्या फिनाले से पहले टूट जाएगा अनुपमा का सपना?

अनुपमा के आज के एपिसोड में वसुंधरा ने एक बड़ी शर्त रखी है, जिससे अनुपमा का फिनाले का सपना टूट सकता है. वहीं राही और प्रेम प्रतियोगिता जीतने की कोशिश कर रहे हैं. जानिए आगे क्या होगा.

आज के अनुपमा के एपिसोड में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है. वसुंधरा अनुपमा के सामने ऐसी डील रखती है, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाती है. वहीं राही और प्रेम अपने रिश्ते के साथ-साथ प्रतियोगिता जीतने की पूरी कोशिश करते नजर आते हैं.

वसुंधरा ने अनुपमा के सामने रखी घर बनाने की पेशकश

वसुंधरा अनुपमा से कहती है कि प्रतियोगिता की इनामी राशि से उसके लिए घर बनाना आसान नहीं होगा, खासकर तब जब उसके बच्चे भी उस पैसे पर नजर रखे हुए हैं. इसके बाद वह अनुपमा को तीन मंजिला घर बनवाने का प्रस्ताव देती है.

अनुपमा वसुंधरा की बात सुनकर चौंक जाती है और सवाल करती है कि आखिर वह ऐसा क्यों कह रही हैं. तभी वसुंधरा बताती है कि उसने रणविजय से भी बात कर ली है. वह पैसे के बदले घर और कैफे छोड़ने के लिए तैयार है. इससे दिग्विजय को सावी का घर और उससे जुड़ी पुरानी यादें भी वापस मिल सकती हैं.

राही ने प्रेम से कहा- साथ चलना है, पीछे नहीं

दूसरी तरफ राही प्रेम का हौसला बढ़ाने की कोशिश करती है. प्रेम उसे चेतावनी देता है कि अगर वह लगातार उसके पीछे आती रही तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. लेकिन राही साफ कर देती है कि वह उसके पीछे चलना नहीं चाहती, बल्कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है.

दिग्विजय ने वसुंधरा की डील का किया विरोध

वसुंधरा यह भी कहती है कि राही की तबीयत ठीक नहीं है और अनुपमा को अपनी बेटी के बारे में सोचकर फैसला लेना चाहिए. इस पर दिग्विजय वसुंधरा की मंशा पर सवाल उठाता है. दिग्विजय पूछता है कि क्या वह प्रेम के अहंकार और जिद को बचाने के लिए यह सौदा कर रही है. वह वसुंधरा को जमकर खरी-खोटी सुनाता है और प्रेम की ओर से ऐसा फैसला लेने का विरोध करता है.

अनुपमा ने ठुकराई वसुंधरा की डील

अनुपमा आखिरकार वसुंधरा के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा देती है. उधर कैफे में श्रुति आर्थिक नुकसान से परेशान होकर कैफे बंद करने की बात कहती है. वह इसके लिए प्रेम के अहंकार को जिम्मेदार ठहराती है. यह सुनकर प्रेम अपना आपा खो देता है और श्रुति से कहता है कि वह कैफे बंद कर दे.

फिनाले से पहले अनुपमा ने खोया स्वाद

प्रीकैप में पारितोष अनुपमा के लिए खाना लेकर आता है और बताता है कि यह उसके एक दोस्त ने भेजा है. अनुपमा खाना शुरू करती है, लेकिन अचानक उसे महसूस होता है कि उसे खाने का स्वाद ही नहीं आ रहा है. स्वाद महसूस न होने पर अनुपमा घबरा जाती है. उसे डर सताने लगता है कि कहीं इसका असर उसके फिनाले के प्रदर्शन पर न पड़ जाए.

ये भी पढ़ें: कभी करती थीं झाड़ू-पोछा, पिता ने 1 लाख रुपये इस शर्त पर दिए थे उधार, फिर ऐसे बनीं घर-घर की तुलसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >