Anupama Upcoming Twists: तोशू नहीं बल्कि ये शख्स करेगा अनुपमा को बर्बाद, वनराज रोकेगा अनु को डिंपी की शादी में शामिल होने से

अनुपमा का नया प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में अनु को बा और वनराज शादी में आने से मना करते हैं. वनराज की बात सुनकर अनु काफी दुखी हो जाती है.

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना के सीरियल में नया ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाए. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा कंपीटीशन जीतने के बाद काफी खुश है, लेकिन उसकी खुशी को उसके बेटे की ही नजर लग गई है. वो उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए उसने मिस्टर गुलाटी के साथ हाथ मिला लिया है. वहीं, अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनु को वनराज भारत आने से मना कर रहा है.

अनुपमा का नया प्रोमो

अनुपमा का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है. इसमें दिखाया गया है कि अनुपमा सूटकेस लेकर भारत आने के लिए फ्लाइट लेने के लिए जाने वाली होती है. वो कहती हैं, ‘यहां मेरे साथ जो हुआ सो हुआ, लेकिन मां होने के नाते मुझे डिंपी और टीटू की शादी में जाना ही पड़ेगा.’ अनु को फिर बा का कॉल आता है. बा उससे कहती है, ‘तू यहां का सोचकर परेशान मत हो. यहां शादी का हम सब संभाल लेंगे. ये सुनकर अनु शॉक्ड हो जाती है.

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

डिंपी की शादी में आने से अनुपमा को मना करता है वनराज

आगे प्रोमो में दिखाया जाता है कि तभी वीडियो कॉल में वनराज आता है और अनुपमा से कहता है कि उसने उनलोगों की बेइज्जती पूरी दुनिया में कर दी है. अब यहां आकर शादी खराब मत करो. यहां तुम्हें आने की कोई जरूरत नहीं है. ये सुनकर अनुपमा काफी दुखी हो जाती है. वहीं, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो, स्पाइस एंड चटनी के बिरयानी में तोशू नहीं बल्कि राहुल कॉकरोच डालता है. राहुल वहां एक वेटर है और उसे लगता है कि तोशू की वजह से उसे कम प्राथमिकता मिलती है. वो तोशू से नफरत करता है. वो इसलिए कॉकरोच डालता है क्योंकि उसे लगता है कि ये सब करने के पीछे सबका शक तोशू पर जाएगा.

Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >