Anupama Upcoming Twist: राही-अनुपमा के लिए शो में हुई नई एंट्री, प्रेम की बदलेगी जिंदगी

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में हम देखेंगे कि प्रेम का प्यार राही के लिए हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. इससे माही को काफी जलन होती है. शो में एक छोटी सी बच्ची राधा की भी एंट्री होती है.

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का शो अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी के दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो के एपिसोड में देखेंगे कि माही अनु को बताती है कि उसे एक शादी के लिए केटरिंग का ऑफर मिला और उसने टेंडर सबमिट भी कर दिया है. यह बात सुनकर राही गुस्सा हो जाती है और ऐसा फैसला लेने पर सवाल उठाती है. गुस्से में माही कहती है कि अनु की रसोई उसकी भी है. अनुपमा बीच में आएगी है और दोनों को शांत करवाने की कोशिश करेगी. हालांकि राही ने क्लियर कर दिया कि उसकी मां को किसी की जरूरत नहीं है. वह खुद काम कर सकती है.

माही को राही से होती है जलन

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में, प्रेम राही को मन ही मन प्यार करता है. वह उसकी तारीफ करते हुए कहता है कि अनु और उसके बिजनेस के लिए वह जो कुछ भी कर रही है, वो काबिले तारीफ है. इस बीच, माही खुद को अलग महसूस करती है और राही पर उसे प्रेम से दूर रखने का आरोप लगाती है. इधर अनुपमा अपनी बेटी की ड्रेस ठीक करने की कोशिश करती है, लेकिन लीला कहती है कि वह बिना मतलब के काम कर रही है, उसे जल्द ही राही को द्वारका भेज देना चाहिए.

अनुपमा में हुई नई एंट्री

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि शो में एक नई एंट्री होती है. दरअसल अनु राधा नाम की बच्ची को घर लेकर आती है. वह प्रेम से उसका ख्याल रखने को कहती है. इधर राधा को देखकर राही को आश्रम में बच्चों के साथ बिताए अपने दिन याद आ जाते हैं. वह धीरे से बच्ची के पास जाती है और उससे दोस्ती करने की कोशिश करती है. राही छोटी बच्ची को कहती है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द ही उसकी मां ठीक हो जाएगी.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >