‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, प्रेम बनेगा चोर? अनु की सीक्रेट डायरी पर डाली नजर

Anupama: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. श्रुति, प्रेम को अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी चुराने के लिए उकसाएगी. वहीं अनुपमा, प्रेम की सच्चाई सबके सामने लाकर उसे खुली चुनौती देगी.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक तरफ अंश और प्रेरणा की खुशी पूरे शाह परिवार को करीब ला रही है, तो दूसरी तरफ श्रुति और गौतम नई साजिशें रचते नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब प्रेम, अनुपमा की सीक्रेट डायरी चुराने की कोशिश करेगा.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा होगी इमोशनल

एपिसोड की शुरुआत अंश और प्रेरणा के डांस से होती है. अनुपमा, अंश को खुश देखकर इमोशनल हो जाती है. लीला कहती हैं कि किसी की नजर अंश की खुशी को न लगे. इस पर अनुपमा भरोसा दिलाती है कि जब तक वह और लीला साथ हैं, तब तक कोई अंश की जिंदगी खराब नहीं कर सकता. इस दौरान राही, प्रेम को मुस्कुराने के लिए कहती है. हालांकि प्रेम का रिएक्शन थोड़ा ठंडा रहता है.

Shruti Plan Against Anupama: अनुपमा के खिलाफ श्रुति की योजना

दूसरी तरफ श्रुति और गौतम अपनी नई चाल चलते हैं. गौतम, श्रुति को भड़काते हुए कहता है कि राही अब अनुपमा के करीब होती जा रही है और धीरे-धीरे श्रुति अकेली पड़ जाएगी. अनुपमा अपनी सीक्रेट रेसिपी डायरी संभालकर रखती है. वह कहती है कि यही डायरी उसकी जीत का सबसे बड़ा राज है. श्रुति ये बात सुन लेती है और उसे पता चल जाता है कि डायरी में अनुपमा की खास रेसिपीज हैं. इसके बाद श्रुति, प्रेम को उकसाती है कि वह अनुपमा की डायरी चुरा ले.

Prem Will Steal Anupama Diary: क्या प्रेम चुराएगा अनु की डायरी?

राही अचानक प्रेम और श्रुति की बातचीत के बीच पहुंच जाती है.हालांकि बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा, प्रेम को चौंका देती है. वह बताती है कि दिग्विजय ने सब कुछ सुन लिया था. अनुपमा सीधे प्रेम पर उसकी डायरी चुराने की प्लानिंग का आरोप लगा देती है. अनुपमा, प्रेम को जमकर खरी-खोटी सुनाती है और कहती है कि उसे चोर बनने की जरूरत नहीं है. वह प्रेम को खुलेआम चुनौती देती है कि अगर उसमें दम है तो कॉम्पिटिशन में उसे हराकर दिखाए.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >