Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी! वनराज लेगा बड़ा फैसला

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तपिश, अनुपमा से डिंपी के बारे में पूछता है. अनुपमा उसे यकीन दिलाता है कि डिंपी को कुछ नहीं होगा और वो उसे केवल घर तक ही सीमित नहीं रहने देगी. दूसरी तरफ अनुज छोटी को जागता हुआ देखता है.

Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में दर्शकों को खूब सारा ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. सीरियल में आए दिन कुछ ना कुछ नया दिखाया जा रहा है. मेकर्स भी पूरी कोशिश में लगे हुए है कि शो टीआरपी लिस्ट में फिर से नंबर एक पर आ जाए. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पाखी, वनराज को बता देती है कि डिंपी, तपिश के साथ एक इवेंट में आई है. वनराज काफी गुस्सा होता है और वहां चला जाता है. बा, काव्या से वनराज के बारे में पूछती है, लेकिन वो इसे छिपा लेती है. वनराज, डिंपी से कहता है कि समर को गए तीन महीने हुए है और वो उसे भूल गई. वह कहता है कि तुम समर के बच्चे की मां बनने वाली हो और अपने मरे हुए पति को धोखा दे रही है. डिंपी कहती है कि वो किसी को धोखा नहीं दे रही है और वो ये इवेंट देखने इसलिए आई थी क्योंकि ये समर का फेवरेट डांस शो है. तभी अनुपमा आती है मामले को सुलझाने की कोशिश करती है. हालांकि वनराज उसकी बात नहीं सुनता.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तपिश, अनुपमा से डिंपी के बारे में पूछता है. अनुपमा उसे यकीन दिलाता है कि डिंपी को कुछ नहीं होगा और वो उसे केवल घर तक ही सीमित नहीं रहने देगी. दूसरी तरफ अनुज छोटी को जागता हुआ देखता है और सवाल करता है कि वह अभी तक क्यों जाग रही है. छोटी अनु कहती है कि उसने अपनी मां और अपनी दोस्त को दुख पहुंचाया है. वह दोनों से माफी मांगने की बात कहती है और इसमें अनुज की मदद मांगती है. अनुज कहता है कि वो उसक मदद करेगा. वहीं, वनराज शाह हाउस जाकर पूरे परिवार को कहता है कि कोई भी किसी वजह से अनुपमा से संपर्क नहीं करेगा. ये बातें सबको अजीब लगेगी, लेकिन ये जरूरी है. वनराज कहता है कि वह उनके पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल दे रही है, इसलिए उसे अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए. वो सबसे रिक्वेस्ट करता है कि वो लोग हर छोटी बात पर अनुपमा की मदद ना मांगे और उसे बताए अगर उन्हें कुछ जरूरत हो तो.

काव्या को वनराज ने निकाला घर से!

वहीं, जब अनुपमा कपाड़िया हाउस आती है तो, छोटी अनु उसे एक कविता सुनाती है और माफी मांगती है. छोटी अनु और अनुपमा काफी भावुक हो जाते है और दोनों एक-दूसरे को हग करते है. छोटी अनु अपनी मां को बताती है कि वो उसने रिया के लिए सॉरी कार्ड बनाया है और अब वो किसी को परेशान नहीं करेगी. अनुपमा उसे समझाती है कि वे उसे कभी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि वह उनके लिए अनमोल है. वहीं, शाह हाउस में डिंपी और काव्या, वनराज के फैसले पर सवाल उठाते है, लेकिन वो उनकी नहीं सुनता. काव्या को वनराज ने घर से जाने के लिए कहा. बापूजी अकेले में रोते है और काव्या उन्हें संभालती है. बापूजी को बुरा लगता है कि वो डिंपी, काव्या और अनुपमा के लिए कुछ कर नहीं पा रहा. वह काव्या से कहता है कि वह शाह हाउस में न रहे क्योंकि यह नरक में बदल जाएगा.

Also Read: Anupama: पाखी अपनी भाभी डिंपी पर लगाएगी गलत इल्जाम, वनराज, तपिश की टांग तोड़ने की करेगा बात, आएगा बड़ा ट्विस्ट

इन दो किरदारों की हो रही वापसी

अनुज, अनुपमा से ब्रेक लेने के लिए कहता है. वो कहता है कि सबकुछ वनराज को अब संभालने दो. वहीं, कहा जा रहा है कि किंजल और तोशू वापस शाह हाउस आ जाएंगे. किंजल के आने से कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. किंजल और तोशू को बिजनेस वहां विदेश में नहीं ठप्प पड़ जाएगा, जिसके कारण वो वापस इंडिया आ जाएंगे. हालांकि अब वो सच में वापस आई है या नहीं, ये तो सिर्फ एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा.

अबतक आपने देखा

वनराज, डिंपी को तपिश संग दोस्ती तोड़ने के लिए कहता है. पाखी, डिंपी को बहुत बुरा-भला कहती है और उसे अपने दोस्त से मिलने होटल जाने के लिए कहती है. तपिश गुस्से में पाखी पर चिल्लाता है. वनराज ने टीटू को थप्पड़ मारते हुए पूछा कि उसकी अपनी बेटी से इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई. तब तक अनुपमा वहां आ जाती है और कहती है कि वनराज तुम्हारी बेटी की मेरी बहू से इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >