Anupama Upcoming Twist: बा-बाबूजी को बचाने के लिए अनुज-अनुपमा आए साथ में, क्या इसके बाद अलग हो जाएंगे MaAN

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि चोपड़ा, वनराज को जल्दी घर बेचने के लिए कहता है. वनराज को लगता है कि कही अनुपमा ने घर के पेपर्स पर साइन नहीं किया तो.

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की कहानी एक अलग मोड़ पर आ गई है. लेटेस्ट ट्रैक ने फैंस को आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित कर दिया है. सीरियल में दिखाया गया कि डिंपी और टीटू की शादी में अनु और अनुज जान जाते हैं कि श्रुति ही थी, जिसने अनु को बर्बाद किया था. वह कहती है कि वह कभी नहीं चाहती थी कि वह और अनु फिर से मिलें और इसलिए ऐसा किया. वह कबूल करती है कि उसे जलन हो रही थी और वह अनुज को खोना नहीं चाहती थी. जिसके बाद अनुज सगाई तोड़ देता है. अनुज, अमेरिका जाने वाला होता है, लेकिन आध्या की तबीयत खराब हो जाती है.

किंजल ने अनुपमा को इस बात के लिए मनाया

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आद्या का ख्याल माही, परी, इशानी और अंश रखते हैं और वो खुश हो जाती है. वह अनुज और अनुपमा के बारे में सोचती है. अनुज, आध्या को दवा देने के लिए आता है. किंजल, अनु को एक बार फिर से अनुज के बारे में सोचने के लिए कहती है. वो कहती है कि अनुज का अमेरिका जाने का प्लान कैंसिल होना एक संकेत है. वहीं, अनुज, अनु से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे खुद को अकेला छोड़ने के लिए कहती है.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

घर छोड़कर गए बा और बाबूजी

चोपड़ा, वनराज को जल्दी घर बेचने के लिए कहता है. वनराज को लगता है कि कही अनुपमा ने घर के पेपर्स पर साइन नहीं किया तो. उसे चिंता है कि क्या अनुपमा बाधा बनेगी. अनु के नाम अनुज लेटर लिखता है और उसे अपनी खुशी के बारे में सोचने के लिए कहता है. वनराज, अनु को घर के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है. वो उसे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने के लिए कहता है. वहीं, बा और बाबूजी घर छोड़कर चले जाते है. अनु उन्हें खोजने का फैसला करती है. ऐसा लगता है कि वह अनुज को भी बुलाएगी. क्या ऐसे में अनुज से अनु बात करेगी. क्या दोनों के रास्ते एक होंगे.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >