Anupama Upcoming Twist: फिर से लौटेगा ये पुराना शख्स, आध्या हुई किडनैप, अनु-अनुज से नफरत करने वाला ले रहा बदला

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लगता है कि अंकुश और बरखा उससे झूठ बोल रहे हैं. अनु पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने आध्या को कहां छुपा कर रखा है.

Anupama upcoming twist: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में फुल ऑन हंगामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि छह महीने के लीप के बाद आध्या शो से गायब है. अनुज को लगता है उसकी मौत हो गई, जबकि अनु को यकीन है उसे कुछ नहीं हुआ. वनराज पहले जैसा ही है और उसके मन में अनु के लिए जहर भरा हुआ है. वहीं, मीनू, सागर जैसे नये किरदार की एंट्री हुई है और जल्द ही दोनों की लव स्टोरी शो में दिखाई जाएगी.

अनुपमा खोज रही आध्या को

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लगता है कि अंकुश और बरखा उससे झूठ बोल रहे हैं. अनु पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने आध्या को कहां छुपा कर रखा है. वो हर किसी की मदद लेती है और आध्या को खोज निकालने की कसम खाती है. वहीं, अनु, अनुज को अपनी लव स्टोरी याद करवानी की भी कोशिश कर रही है. आशा भवन के लोग भी अनु की मदद करते हैं.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

क्या आध्या को किसी ने किया है किडनैप

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा उससे झूठ बोल रही है और कोई भी उसे आध्या तक नहीं पहुंचा रहा है. वो आध्या को खोजने के लिए अकेले ही आशा भवन से निकल जाएगा. वह आध्या को एक इलेक्ट्रिक बॉक्स के पास खड़ा सोचेगा और उसे छूने की कोशिश करेगा. अनु को ऐसा आभास होता है कि अनुज की जान खतरे में है औरपर वो भगवान से उसकी रक्षा करने के लिए कहती है. वहीं, अनु, यशदीप से संपर्क करेगी और आध्या को खोजने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन का उपयोग करने कहेगी. आध्या, अनु से संपर्क करने के लिए उसे फोन करने जाएगी, लेकिन उससे कोई फोन छीन लेगा. ऐसा लगता है कि उसे किसी अपने ने ही किडनैप करके रखा है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >