Anupama: अनुपमा बनी शाह परिवार के लिए कैटरर, घुटने पर बैठकर अनुज ने अनु को पहनायी चप्पल

अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने अनु और अनुज के फैंस का दिल जीत लिया है. प्रोमो में अनुपमा सब्जी खरीदते दिख रही है और उसके साथ देविका भी है.

Anupama upcoming twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा टीआरपी रिपोर्ट में टॉप पर है. सीरियल में अनुपमा की कहानी दिखाी जाती है, जिसकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है. अनुज, अनु और आध्या भारत में है और अब यशदीप भी आ गया है. चारों डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने आए है. इस भारत यात्रा के दौरान अनुज को पता चलता है कि अनु अभी भी उससे प्यार करती है. अपकमिंग एपिसोड देखकर अनुज-अनु के फैंस खुश हो जाएंगे.


अनुपमा को देविका ने किया मोटिवेट
अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने अनु और अनुज के फैंस का दिल जीत लिया है. प्रोमो में अनुपमा सब्जी खरीदते दिख रही है और उसके साथ देविका भी है. फिलहाल केटरिंग वाला उपलब्ध है और अनु ने किचर की बागडोर संभाली है. देविका उससे इस बारे में पूछती है और अनु उससे कहती है कि अमेरिका में जो हुआ, उसके बाद वो खाना बनाने से डरने लगी है. देविका उसे मोटिवेट करती है और कहती है वो सब कर अच्छे से कर लेगी. वो लोग सब्जीवाले के पास होते है, तभी वहां अनुज आता है.

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

Anupama: मास्टरमाइंड निकली श्रुति, तोशू ने नहीं इस इंसान ने किया अनुपमा को बदनाम, वनराज का अनुज- आध्या पर फूटा गुस्स


सालों बाद आया फिर से ये मौका
अनुपमा और देविका जब बात करती होती है, तब अनुज आता है. अनुज उन्हें बताता है कि उसे अच्छी चाय नहीं मिल रही. अनु उसे चाय देती है और कहती है ये उसने अपने भाई भावेश के लिए बनाया था. अनुज वो गर्म चाय तुरंत पी लेता है. उसके बाद अनु की चप्पल टेढ़ी हो जाती है और वो उसे सीधा नहीं कर पाती. उसका दोनों हाथ भरा होता है और फिर उसकी मदद अनुज करता है. ऐसा ही उस समय हुआ था, जब अनु और अनुज पहली बार मिले थे. उस समय भी अनुज ने अनु की चप्पल पहनने में हेल्प की थी.

Anupama: ना तोशू ना श्रुति, इस शख्स ने किया अनुपमा को बर्बाद, शाह हाउस में होगा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >