Anupama Upcoming Twist: आध्या को किया जा रहा है टॉर्चर, अनुज और अनुपमा के दुश्मन ले रहे उसकी बेटी से बदला

अनुपमा में दिखाया जाएगा अनु को आध्या को लेकर सुराग मिलता है कि वो अमेरिका में है. आध्या को किसी ने किडनैप कर लिया है. अनु को एक नंबर से कॉल आता है.

Anupama: अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है और फैंस इसे बिल्कुल मिस नहीं कर रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु और अनुज की जिंदगी आध्या के बिना सूनी है. दोनों आध्या की याद में दिन-रात बिता रहे हैं. आध्या जिंदा है, ऐसा अनु मानती है, लेकिन अनुज को लगता है वो अब इस दुनिया में नहीं है. अनु को समझ नहीं आ रहा वो क्या करें. वो अंकुश और बरखा से मिलती है और उसे लगता है उससे दोनों कुछ छिपा रहे हैं.

आध्या करेगी अनुपमा को कॉल

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या का पता लगाने में अनुज और अनुपमा असमर्थ है. अनुज की हालत ठीक नहीं है औऱ वो काफी कमजोर हो गया है. उसे भ्रम होता है कि आध्या उसे बुला रही है. अनुपमा को आध्या को लेकर सुराग मिलता है कि वो अमेरिका में है. आध्या को किसी ने किडनैप कर लिया है और उसे पकड़कर रखा है. आध्या अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश करती है. आध्या, अनु को कॉल करती है और उससे कोई फोन छिन लेता है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

क्या आध्या को खोज पाएगी अनुपमा

आध्या की हालत बहुत दयनीय हो गई है. वो खुद को अनाथ कहने के लिए मजबूर है. अनुपमा को एक अनजान नंबर से कॉल आता है और उसे इसपर शक होता है. क्या अनु उस नंबर को ट्रैक कर पाएगी. क्या अनु को पता चलेगा कि आध्या को किसने किडनैप किया है. क्या अंकुश और बरखा ने आध्या को अनुज और अनु की जिंदगी से दूर किया है. क्या ये कोई पुराना दुश्मन है, जो अनुज और अनुपमा से बदला लेना चाहता है. अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन विलेन आएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >