Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की जिंदगी में आध्या लाएगी सबसे बड़ी मुसीबत, श्रुति खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या, अनुज और अनुपमा की बातें सुन लेती है, जिसमें अनु कहती है कि इस डायरी की वजह से वो अमेरिका में रह सकती है.

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा की इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में शानदार रेटिंग मिली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के सामने है, लेकिन एक-दूसरे से अलग हो चुके है. अनुज की जिंदगी में श्रुति आ गई है और आध्या उसे अपनी मां मानती है. श्रुति को गोली लग गई है और आध्या उसकी इस हालत के लिए अनुपमा को जिम्मेदार मानती है. फिलहाल अनुज और श्रुति की शादी टल गई है और आध्या इस बात से काफी दुखी है. उसे फिर से अटैक आने लगे है. अनुज, अनुपमा से घर में रहकर उसकी देखभाल करने के लिए कहता है. हालांकि श्रुति और आध्या नहीं चाहती कि अनुपमा उनके साथ घर में रहे.


आध्या चलेगी खतरनाक चाल
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या बार-बार अनुपमा की बेइज्जती करती है और अनु इसलिए सहती है क्योंकि वो उसे खोना नहीं चाहती. अनु को सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है और वो इसे मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है. वो कुकिंग के लिए बा की दी गई डायरी को यूज करती है. हालांकि आध्या ये बात जानती है कि वो डायरी आनुपमा के लिए कितनी जरूरी है. आध्या, अनुज और अनुपमा की बातें सुन लेती है, जिसमें अनु कहती है कि इस डायरी की वजह से वो अमेरिका में रह सकती है.

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग


अनुपमा की डायरी जला देगी आध्या
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या वो डायरी को बर्बाद कर देती है, ताकि उसकी मां अनुपमा कंपीटीशन से बाहर हो जाए. हालांकि अनुपमा ये कंपीटीशन जीत जाएगी. वहीं, जीतने से पहले अनुपमा को हाराने की खातिर आध्या से श्रुति हाथ मिला लेगी, ताकि अनुपमा ना जीत पाए और वापस भारत चली जाए. बता दें कि अनुपमा में पांच साल का लीप आ गया है और नये किरदारों की एंट्री हुई है, जिसमें ऑरा भटनागर, त्रिशान शाह, वकार शेख, पारख मदान, दिशी दुग्गल, चांदनी भगवानानी का नाम शामिल हैं.

Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >