Anupama Written Update: समर की इस बात पर भड़का वनराज, काव्या को लेकर कह दी ये बात

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. वनराज नहीं चाहता कि किसी भी कीमत पर नंदिनी उसके घर की बहू बनें. इस बात को लेकर समर और वनराज की महाशिवरात्रि पर जमकर बहस होती है. समर ने साफ कह दिया कि वो नंदिनी को नहीं छोड़ने वाला.

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. वनराज नहीं चाहता कि किसी भी कीमत पर नंदिनी उसके घर की बहू बनें. इस बात को लेकर समर और वनराज की महाशिवरात्रि पर जमकर बहस होती है. समर ने साफ कह दिया कि वो नंदिनी को नहीं छोड़ने वाला.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज समर से कहता है कि जब तुझे स्कूल में एक पिता का रोल मिला था और तुम इसे निभा नहीं पाए थे. आज तुम मुझे इस घर पर मेरा हक नहीं है, ये बता रहे हो. वनराज काफी इमोशनल हो जाता है और कहता है कि उसने हर फर्ज निभाया, एक भाई होने का, एक बेटे होने का, एक पिता होने का.

वनराज कहता है कि उसने इस घर को बनाने के लिए काफी मेहनत की है और सबके सपने पूरे भी किए है. समर से वो कहते है कि तुम अपनी मां को अगर भगवान समझता है तो मुझे इंसान तो समझ लो. आगे वनराज कहते है कि मेरी बस एक गलती है मैंने काव्या से प्यार कर लिया, लेकिन अब इस घर पर मेरा हक नहीं है, ऐसा हो नहीं सकता.

Also Read: Ek Villain Returns में दिखेगा दिशा पटानी का बिकिनी लुक? शूटिंग पर एक्ट्रेस बाथरोब पहने दिखीं काफी बोल्ड, PHOTOS

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज और समर की लड़ाई को अनुपमा संभालने की कोशिश करती है, लेकिन इसका कोई असर नहीं होता. वनराज समर को कहता है कि ये घर छोड़कर चले जाओ. समर गुस्से में कहता है कि ये घर आपका नहीं है. किसी को जाना चाहिए तो वो आप दोनों है क्योंकि ये घर मां का है.

अब तक आपने देखा कि महाशिवरात्रि को लेकर अनुपमा पूरे घर को सजाती है. वनराज उसे अपनी मदद के लिए कहता है. उसे वो टीका लगाती है सिर पर, और वनराज उसे सिंदूर लगाने जाता है. लेकिन ये काव्या देख लेती है, जिसके बाद वनराज उसे सिर्फ एक टीका लगा देता है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >