Anupama: अनुपमा के अमेरिका जाते ही ये 5 किरदार शो को कहेंगे अलविदा! समर के बाद इन एक्टर्स की होगी छुट्टी

अनुपमा में दिखाया गया कि डिंपी और छोटी अनु दीये पर गिरने वाली होगी. डिंपी को अनुपमा बचा लेगी और छोटी अनु को मालती देवी बचा लेगी. मालती, अनुपमा को छोटी अनु को नहीं बचाने पर बुरा-भला कहेगी. अनुपमा, छोटी अनु को मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनेगी.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा चर्चा में है. सीरियल में हाल ही में समर की मौत वाला ट्रैक दिखाया गया था. समर की मौत ने शाह परिवार को तोड़ दिया. समर के जाने के बाद वनराज और अनुपमा का बुरा हाल है. वनराज की दिमागी हालत खराब हो गई. तोशू और किंजल भी परिवार को छोड़कर जाने वाले है. वहीं, ये ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आया और इस वजह से इसकी टीआरपी काफी गिर गई. लिहाजा नंबर एक पर रहने वाला शो अब चौथे नंबर पर आ गया है. अब नया प्रोमो भी आ चुका है और इसमें अनुपमा अमेरिका में दिख रही है. अनुपमा अकेली है और उसके साथ शाह-कपाड़िया परिवार का कोई नहीं साथ है. इस बीच सुनने में आ रहा है शो को एक नहीं बल्कि पांच लोग अब नहीं दिखेंगे.

छोटी अनु अनुपमा को कहेंगी अलविदा!

अनुपमा में दिखाया गया कि डिंपी और छोटी अनु दीये पर गिरने वाली होगी. डिंपी को अनुपमा बचा लेगी और छोटी अनु को मालती देवी बचा लेगी. मालती, अनुपमा को छोटी अनु को नहीं बचाने पर बुरा-भला कहेगी. छोटी अनु भी अनुज के पास जाएगी, जब अनुपमा उसे अपने पास बुलाएगी. अनुपमा, छोटी अनु को मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनेगी. वहीं, नये प्रोमो के आने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि अनुज-अनुपमा अलग हो जाएंगे. ये ऐसा होगा क्योंकि छोटी अनु की मौत हो जाएगी. जिसके बाद कहा जा रहा है कि अस्मि देवो शो को अलविदा कह देगी.

ये किरदार भी अनुपमा को कहेंगे अलविदा!

अनुपमा में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो से ब्रेक लिया है. सीरियल में वनराज मेडिटेशन सेंटर सेंटर चले गए है. हालांकि बा और काव्या उसे रोकते है, लेकिन वो कहता है कि उसका ठीक होना बहुत जरूरी है. अब वो शो में वापस कब आएंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं, कहा जा रहा है कि अंकुश का बेटा रोमिल पढ़ाई के लिए बॉस्टन जाने वाला है. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है को वो भी शो छोड़ने वाला है. ये भी कहा जा रहा है किंजल और तोशू शाह परिवार को छोड़कर विदेश में शिफ्ट होना चाहते है. आने वाले एपिसोड में दोनों किरदार नजर नहीं आने वाला. कहा ये भी जा रहा है कि निधि शाह और आशीष महरोत्रा सीरियल को छोड़ सकते है. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Anupama: समर की मौत पर वनराज शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान…

समर की मौत वाले ट्रैक को लेकर क्या बोले सुधांशु पांडे?

सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज शाह के रोल में जान फूंक दी है. वनराज का दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. हालांकि समर की मौत वाले ट्रैक ने उन्हें तोड़ दिया. सीरियल में वो समर को याद करते दिखते है. सुधांशु हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए. इस दौरान एक्टर ने समर की मौत के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव का जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि, सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान नहीं था और यह तनावपूर्ण है जैसे कि वे सिर्फ अभिनय कर रहे हैं और कलाकार हैं. सीन उन्हें बहुत गहरी इमोशनल स्थिति में डाल देते हैं. सुधांशु ने यह भी बताया कि ये सीन भावनात्मक रूप से थका देने वाले हैं.

रोएगी अनुपमा फूट-फूटकर

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा और अनुज बा के बारे में डॉक्टर से पूछते है. डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि 70 प्रतिशत हार्ट ब्लॉकेज के साथ बा की हालत गंभीर है. अनुज सर्जरी के बारे में पूछता है और डॉक्टर उसे बताते है कि इस उम्र में सर्जरी की सलाह नहीं दी जाती है. वहीं, तोशू और किंजल विदेश जाने के लिए तैयार है. बाबू जी उन्हें अपना ख्याल रखने और उनकी चिंता न करने के लिए कहते हैं. पूरा परिवार उन्हें बॉय कहता है और अनुज उन्हें यूरो देता है और उन्हें इंडियन क्लब में शामिल होने के लिए कहते है. दोनों के जाते ही अनुपमा फूट-फूटकर रोने लगती है. बा के गले लगकर अनुपमा अपने दिल का हाल बयां करती है. बा उसे चुप कराती है. बा कहती है कि वो जीना नहीं चाहती है क्योंकि सब एक-एक कर उसे छोड़कर जा रहे है. अनुपमा, बा को ऐसी बातें नहीं करने के लिए कहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >