Anupama: एक बार फिर अनुपमा का जीना दूभर करेगी गुरु मां, अनुज करेगा शराब पीकर तमाशा! आएंगे शो में बड़े ट्विस्ट

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू, अनुज को विश्वास दिलाता है कि इवेंट शानदार होगा. तोशू कहता है कि वो सारी तैयारी करेगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को शो अनुपमा की फैन- फॉलोइंग काफी तगड़ी है. सीरियल की कहानी हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होती जा रही है. अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर से ट्रैक पर आ रही थी, तभी उसकी मुलाकात अनुज से हो गई. आध्या और अनुज से मिलने के बाद उसकी लाइफ में नयी दिक्कतें आने लगी है. अनुपमा जितना दोनों से दूर रहना चाहती है, उतना ही वो उनकी लाइफ में आ जाते है. शो में दिखाया गया कि अनुपमा फिर से डांस शुरू कर रही है. इसमें इस बार उसका साथ यशदीप दे रहा है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू, अनुज को विश्वास दिलाता है कि इवेंट शानदार होगा. तोशू कहता है कि वो सारी तैयारी करेगा और उसे किसी बात की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. विक्रम अनुपमा से कहता है कि उसने सही किया और वह इवेंट को लेकर उत्साहित हो जाता है. अनुज घर आता है और उसे पता चलता है कि श्रुति के माता-पिता शादी का मुहूर्त तय करने आ रहे हैं. अनुज हैरान हो जाता है और श्रुति कहती है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी. आध्या ने ही उसके माता-पिता से बात की है.


पाखी करेगी टीटू से अपने प्यार का इजहार
पाखी, टीटू के होटल के कमरे में पहुंच जाती है और उसके बेड पर जाकर बैठ जाती है. टीटू उससे कहता है कि उन दोनों के बीच काम को लेकर जो कमिटमेंट था, वो पूरा हो गया है. पाखी कहती है कि उसने घर पर जाकर सबको बता दिया है कि वो उससे प्यार करती है और शादी करना चाहती है. वह कहता है मैं तुमसे प्यार नहीं करता. पाखी कहती है कि डिंपी तुमसे प्यार नहीं करती. टीटू कहता है कि यह मेरी निजी समस्या है और उससे अपने दिमाग में प्लान न बनाने के लिए कहता है और उसे जाने के लिए कहता है. पाखी उसका हाथ पकड़ती है और उससे उसके प्यार को समझने के लिए कहती है.

Also Read: Anupama: अनुज और श्रुति की होगी शादी? क्या खत्म हो जाएगा MaAn का हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता!


शराब पीकर अनुज करेगा अनुपमा को फोन
पाखी कहती है कि उसके लिए अपनी बेटी ईशानी को अधिक को दे सकती है. ये सुनकर टीटू हैरान हो जाता है और कहता है कि वो कैसी मां है. वहीं, अनुपमा और विक्रम यशदीप के साथ इवेंट को लेकर प्लान बनाते है. श्रुति अनुज से कहती है कि उसने उन्हें आने से मना नहीं कर सकती क्योंकि उसके पिता एक दिल के मरीज है. अनुज कहता है कि उन्हें आने दो, उनके साथ समय बिताओ और फिर कहो. वहीं, शराब पीकर अनुज, अनुपमा को फोन करेगा. अनुपमा उससे कहेगी कि रेस्त्रां और उससे जुड़े मामलों के लिए उसे यशदीप को फोन करना चाहिए, क्योंकि वो उसके बॉस है.


अनुपमा में मालदी देवी लेगी दोबारा एंट्री
अनुपमा में एक पॉपुलर किरदार दोबारा एंट्री कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपरा मेहता उर्फ ​​मालती देवी शो में वापसी कर रही हैं. अनुज को अनुपमा से दूर रखने में आध्या की मदद करने के लिए मालती देवी वापस आ जाएगी. क्या मालती देवी के वापस आने के बाद अनुज-अनुपमा दोबारा अलग हो जाएंगे. क्या मालती देवी अनुज और श्रुति की शादी करवाएगी. बता दें कि लीप के बाद शो में सुकीर्ति कांडपाल, वकार शेख, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, अल्पना बुच, और्रा भटनागर, चांदनी भगवानानी, आध्या बरोट, त्रिशान शाह, कुंवर अमरजीत सिंह, दिशी दुग्गल ने एंट्री ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >