Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिसे फैंस ने सोचा नहीं होगा. अनुज और अनुपमा एक बार फिर से नहीं मिलेंगे.

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा टीवी पर राज कर रहा है और इसकी टीआरपी दूसरे शोज से बेहतर है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया. अनुज और अनुपमा पांच साल के लीप के बाद मिले, लेकिन एक-दूसरे के एक ना हो सकें. हालांकि श्रुति के जाने के बाद फैंस को एक उम्मीद जगी थी कि दोनों मिल जाएंगे, लेकिन आध्या की वजह से अनु ने अनुज को नहीं अपनाया.

क्या ऐसे टूटेगा अनुज और अनुपमा का साथ

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है. अनुज और अनुज के पुनर्मिलन पर आपत्ति जताने वाली आध्या खुद को चोट पहुंचा लेगी. वो कूद कर अपनी जान बचाने वाली होती है, लेकिन अनु उसे बचा लेगी. शाह परिवार को लगता है कि अनु की मौत हो गई है और अनुज इससे टूट जाता है. हालांकि अनु जिंदा होती है और अनुज से दूर अपनी नयी जिंदगी जीना शुरू कर देती है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

क्या अनुपमा की याद में पागल हो जाएगा अनुज

अनुज की हालत खराब हो जाती है और वो पागलखाने चला जाएगा. वहां अनुज उसकी यादों में खोया रहेगा. इसके बाद कहानी नया मोड़ लेगी. सीरियल का नया प्रोमो आ गया है. प्रोमो में अनुज और अनुपमा नये लुक और अंदाज में दिख रहे हैं. अनुज शॉल ओढ़े दिख रहा है और उसके बाल और दाढ़ी लंबे है. उसकी चेहरे पर मायूसी है. दूसरी तरफ अनुपमा एक सेवा आश्रम चलाती है और वहां वो दो बूढ़े लोगों की शादी कराती है. हालांकि आगे की कहानी क्या होगी, ये आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा.

Also Read- Anupama: सीरियल को अलविदा कह रही श्रुति, अब अनुज के साथ नहीं आएगी नजर, कहा- ‘मेरे हिसाब से…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >