Anupama Upcoming Episode: अमेरिका नहीं जाएगा अनुज, अनुपमा नहीं बल्कि इस शख्स की वजह से टलेगा जाना

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज को जाने के लिए कहती है. अनुज जाते-जाते कहता है किसी दिन उसके लिए वापस आएगा. वो उससे अपने प्यार का इजहार करता है.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा अपने नये प्रोमो को लेकर चर्चा में है. प्रोमो देखकर फैंस उत्साहित हो गए है कि आगे की कहानी कैसे टर्न लेगी. इस बीच सीरियल में दिखाया गया कि कैसे अनु उस कॉकरोच वाले घटना के बाद अपना सबकुछ खो देती है. जिसके बाद वो भारत आती है और टीटू-डिंपी की शादी में शामिल होती है. शादी में ही मिस्टर गुलाटी और राहुल का पर्दाफाश हो जाता है. इसके अलावा श्रुति का सच भी सामने आ जाता है. श्रुति अब वापस अमेरिका जा चुकी है और अनुज भी जाने वाला है.

अनुपमा से अनुज ने किया वादा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु को बताता है कि वो सिर्फ आध्या की वजह से जा रहा है. अनु उसे श्रुति से बात करने के लिए कहती है. अनुज उससे सवाल करता है कि अपने इमोशन जानने के बाद भी उसके पास क्यों नहीं आ रही. अनु जवाब देती है कि आध्या उससे अभी भी नफरत करती है. अनु फिर उससे कहती है कि अगर वह नहीं आती तो अनुज और श्रुति अब तक शादी कर चुके होते. अनुपमा अनुज को जाने के लिए कहती है. अनुज जाते-जाते कहता है किसी दिन उसके लिए वापस आएगा. वो उससे अपने प्यार का इजहार करता है.

Also ReadAnupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

इस एक वजह से अमेरिका नहीं जाएगा अनुज

वनराज को तोशू बताता है कि अनुपमा वापस अमेरिका नहीं जा रही. पाखी को लगता है कि अनु उनके घर पर कब्जा करना चाहती है. पाखी का कहना है कि अनुपमा ने अभी तक एनओसी पर साइन नहीं किए हैं. वनराज घर बेचने के बारे में अपने पिता से बात करने का फैसला करता है. दूसरी तरफ आध्या बीमार पड़ जाती है और अनुज, अनु को बताता है. दोनों को पता चलता है कि आध्या को फूड पॉइजनिंग हो गई है. ऐसे में डॉक्टर अनुज को ट्रैवल नहीं करने के लिए कहते है. अनु उसे रूकने कहती है. शाह को पता चलता है कि अनुज और आद्या की फ्लाइट कैंसल हो गई है. वनराज, अनुज को ताना मारता है और अनुज उसे करारा जवाब देता है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >