Anupama Written Update: तलाक रोकवाने के लिए बा और पाखी ने बनाया प्लान, अनुपमा-वनराज को भेजा पिकनिक पर

Anupama Written Update : शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. अनुपमा और वनराज का तीन दिन में तलाक होने वाला है. ये बात दोनों घरवालों को बताते है, लेकिन कोई भी उनकी बातों पर ध्यान नहीं देता. इधर पाखी और पूरा परिवार उन्हें पिकनिक पर भेजते है और काव्या इससे बहुत गुस्सा हो जाती है.

Anupama Upcoming Episode : शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. अनुपमा और वनराज का तीन दिन में तलाक होने वाला है. ये बात दोनों घरवालों को बताते है, लेकिन कोई भी उनकी बातों पर ध्यान नहीं देता. इधर पाखी और पूरा परिवार उन्हें पिकनिक पर भेजते है और काव्या इससे बहुत गुस्सा हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी दवे सोचती है कि अगर काव्या उस घर में बहू बनकर चली गई तो किंजल का क्या होगा. अनुपमा उसकी बेटी को बहुत प्यार करती है. इसलिए उसे ये तलाक रोकना होगा. इधर काव्या को वनराज जब पिकनिक की बात बताते है तो वो आग-बबूला हो जाती है.

बा राखी को बताती है सारा परिवार पिकनिक पर जा रहा है औऱ उन्होंने अनुपमा और वनराज का तलाक रोकने के लिए प्लान बनाया है. वनराज अनुपमा के सलवार-सूट पहनने पर उसकी खूब तारीफ करता है. बा दोनों को बाइक से पिकनिक भेजती है औऱ कहती है कि वो सब पीछे से कार से आएंगे. दोनों को साथ में जाते देख काव्या बहुत गुस्सा हो जाती है.

Also Read: मौनी रॉय की पूल फोटोज वायरल, नागिन’ एक्‍ट्रेस के बोल्‍ड अवतार ने मचाया तहलका

रास्ते में अनुपमा और वनराज बातें करते जाते है और इधर काव्या वनराज को कॉल करती है. लेकिन वनराज का फोन पाखी रख लेती है और ये बात काव्या को नहीं मालूम होता. काव्या कहती है कि वो जानती है कि ये पिकनिक का प्लान तलाक रोकवाने के लिए बनाया गया है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अब देखना ये होगा कि काव्या कौन सी नई चाल चलती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा दूसरे दिन होश में आती है और बा से माफी मांगती है. पाखी कहती है कि हमलोग आपसे नाराज नहीं है क्योंकि आपने अपने दिल की बात कही. पाखी वनराज से कहती है कि स्कूल में कुछ प्रोगाम हो रहा, जिसमें साथ में फैमिली भी चल सकती है तो आप भी साथ में चलिए. बा औऱ पूरा परिवार सोचता है कि उन्हें घूमने भेजकर ये तलाक रोकवा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >