Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि समर की मौजदूगी से अनु बेचैन हो जाएगी. उसे लगेगा कि समर उससे कुछ कहना चाहता है. उसे बार-बार उसकी आवाज सुनाई देगा. दूसरी तरफ अनु अपने बेटे समर के बारे में देविका से कहेगी. देविका उसकी सारी बातें बहुत ध्यान से सुनेगी. आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जो समर की मौत से जुड़ा हुआ है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को समर की मौजदूगी का अहसास होगा. सरिता के गांव में आने के बाद से अनु को समर की झलकियां दिखेगी और उसकी आवाज सुनाई देगा. वह परेशान हो जाएगी कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा उसके साथ. उसे लगेगा कि समर उसे कुछ जरूरी बताना चाहता है. ये बात उसे और ज्यादा बेचैन कर देता है. इसे बारे में अनु अपनी दोस्त देविका को बताती है कि उसे समर की मौजदूगी महसूस हो रही है. अनु उसे अपनी बेचैनी के बारे में भी बताती है.

समर के बारे में देविका को बताएगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका, अनु को दुख में देखते हुए उसे दिलासा देती है. अनुपमा अपनी बेचैनी और लालसा के बारे में खुलकर बात करती है. अनुपमा अपनी संवेदनाओं को बताते रोने लगती है. वह मानती है कि ऐसा लगता है जैसे समर कुछ सच्चाई बताना चाहता है. उसे लगता है कि समर शायद अपने अतीत के बारे में या अपनी के बारे में बताना चाहता है, जिसे वह समझ नहीं पा रही है. अनु को बार-बार उसकी मौजूदगी का एहसास होता है. अनु जवाब ढूंढ़ने के लिए प्रेरित होती है. इसमें देविका उसकी मदद करने की कोशिश करती है.

प्रकाश का है कोई समर से रिश्ता?

अनुपमा को लगता है कि प्रकाश के साथ समर का कोई संबंध है और उसे शक है कि उसके सवालों के जवाब शायद उसी के पास हैं. हालांकि अनु को कुछ समझ नहीं आता और वह समर, प्रकाश और उनके आसपास की घटनाओं को जोड़ने की कोशिश करती है. वह प्रकाश से मिलने का सोचती है, ताकि उसके सवालों का उसे जवाब मिल सकें. वह समर को न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में होगी 2 नयी एंट्री, समर की आत्मा आएगी अनु से मिलने, उसकी हत्या से हटेगा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >