Anupama Twist: शो में इस नये एंट्री से मचेगा हंगामा, आशा भवन से अपनी मां को धक्के मारकर निकालना चाहता है तोशू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राजपाल के आने से अनु की जिंदगी में नयी दिक्कत आने वाली है. तोशू इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करता है. वो राजपाल से मिलता है.

Anupama: शो अनुपमा में आए दिन मेकर्स नये-नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. वनराज के अचानक गयाब होने के बाद शाह परिवार आशा भवन में शरण लेता है. शो में राजपाल की एंट्री हुई है, जो आशा भवन को खरीदने आया है. राजपाल, अनु से संपत्ति ट्रैक्स को लेकर बात करता है और अनु उसे भरोसा दिलाती है कि वो सारे ट्रैक्स चुका देगी. राजपाल कहता है वो ऐसा नहीं कर पाएगी और उनकी फैमिली को आश्रम में जाने के लिए कहता है.

राजपाल से कौन आएगा मिलने

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू एक चाय की दुकान पर राजपाल से मिलता है. राजपाल उससे वहां मिलने बुलाने के पीछ को लेकर सवाल करता है. तोशू कहता है वो उसे आशा भवन बेच सकता है. तोशू उसके फायदेमंद की बात करता है.

क्या राजपाल और तोशू के बीच होगी डील पक्की

तोशू डील में 20% हिस्सा लेना चाहता है और राजपाल नहीं देता. दोनों के बीच बहस होती है और तोशू फिर उससे 5% हिस्सा मांगता है और राजपाल मान जाता है. दोनों के बीच डील पक्की हो जाती है.

क्या आशा भवन ने अपनी मां को निकाल देगा तोशू

तोशू डील पक्की होने के बाद आशा भवन से पूरे परिवार को निकालने का प्लान सोचने लगता है. वो वहां से अपनी मां अनु को भी निकालना चाहता है. वो मास्टर प्लान बनाता है और सोचता है जल्द ही घर में हंगामा होगा. अब देखना होगा कि तोशू क्या करेगा.

गरबा सेलिबब्रेशन में क्या होगा

गरबा के दौरान डिंपी जानबूझकर नंदिता को चोट पहुंचाती है और आध्या देख लेती है. डिंपी की हरकतों पर नंदिता चुप रहती है, लेकिन आध्या, डिंपी को चोट पहुंचा देती है. डिंपी इसपर काफी गुस्सा हो जाती है. आध्या कहती है ये सब अनजाने में हुआ. अनुपमा और अनुज आते हैं और आध्या को माफी मांगने के लिए कहते हैं.

Also Read- Anupama Leap: डिंपी की होगी दर्दनाक मौत, लीप के बाद शो से कटेगा इन 5 किरदारों का पत्ता, अनु को मिलेगा धोखा

Also Read- Anupama Twist: अनु और अनुज की होगी फिर से शादी, क्या उनकी खुशियों को लगेगी किसी की नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >