Anupama Twist: तोशु ने सीरियल में अनुज की री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर जल्द ही…

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में जबसे लीप आया है, तबसे अनुज की भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना गायब दिख रहे हैं. अब उनकी एंट्री पर तोशु की भूमिका निभाने वाले मनीष नागदेव ने चुप्पी तोड़ी है.

Anupama Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इन-दिनों चर्चा में है. शो की कहानी दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी इसने टॉप 1 में अपनी जगह बना ली. कुछ महीने पहले शो में लीप आया था. जिसके बाद कई कलाकारों ने सीरियल को अलविदा कहा था. वहीं नए स्टार्स की एंट्री हुई थी. हालांकि जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह और कोई नहीं बल्कि गौरव खन्ना है. अनुज की भूमिका निभाने वाले गौरव इन-दिनों शो में दिखाई नहीं दे रहे हैं. फैंस के मन में कई तरह के ख्याल है कि क्या एक्टर ने शो छोड़ दिया है या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट आने वाला है. अब तोशु की भूमिका निभाने वाले मनीष नागदेव ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अनुज की एंट्री पर क्या बोले मनीष नागदेव

मनीष नागदेव ने अनुज की एंट्री को लेकर बात की. उन्होंने जूम संग बात करते हुए कहा, ”जब मैंने अनुपमा में एंट्री ली, तो हर कोई बहुत अच्छा था. सबने मेरी काफी मदद की. ये नंबर वन शो है और रूपाली गांगुली के साथ कौन नहीं काम करना चाहता है. गौरव खन्ना मेरे दोस्त हैं. मैंने पहले भी एक सीरियल में उनके साथ काम किया है. मेरी उसने भी बात हुई थी, तो वह भी खुश थे. उन्होंने मुझे कहा कि तुम आ गए हो काफी अच्छा लग रहा है, तो मैंने भी पूछा कि आप कब आ रहे हो, तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी आता हूं, तब मिलेंगे.”

मनीष नागदेव निभाते हैं तोशु का किरदार

मनीष नागदेव अब राजन शाही की अनुपमा में तोशु की भूमिका निभाते हैं. पहले आशीष मेहरोत्रा ​​ने तोशु का किरदार निभाया था और बाद में गौरव शर्मा ने उनकी जगह ली. गौरव ने शो छोड़ दिया, क्योंकि शो बड़ा लीप ले रहा था और वह बड़ी उम्र वाले रोल नहीं करना चाहते थे. मनीष अब शो में नजर आ रहे हैं और तोशु के रूप में शानदार काम कर रहे हैं. लेटेस्ट कहानी प्रेम और राही के इर्द-गिर्द घूम रही है.

Also Read- Anupama Twist: शिवम खजूरिया ने शो में अनुज की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब वो आएंगे तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >