Anupama Twist: ये शख्स आध्या को मनाएगा वापस घर लौटने को, अनु को मिल जाएगी उसकी खोई बेटी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को जब पता चलता है कि आध्या ने अनु के जिंदा रहते हुए उसके मरने की रस्म निभाई तो, वह गुस्सा हो जाता है. वह आध्या से इस बात को लेकर बहस करता है.

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने 15 साल की लंबी छलांग ले ली है. शो में अनु अब अनुज और आध्या के बिना रह रही है. आध्या की झलक तो फैंस को देखने मिल गई है, लेकिन अनुज को देखने के लिए दर्शक तरस गए है. आध्या ने अपना नाम बदलकर राही रख लिया और द्वारका में रह रही है. दूसरी तरफ प्रेम के समझाने के बाद अनु द्वारका पहुंच गई है, ताकि उसे अपनी खोई बेटी मिल जाए.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा और आध्या सालों बाद एक-दूसरे से मिलते हैं. उनके बीच बहस होती है और आध्या उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है. आध्या सारे रिश्ते तोड़ चुकी है और वह पीछे नहीं देखना चाहती. प्रेम उनके रिश्ते की सच्चाई जानकर खुश होता है. वह खुश होता है कि अनु को उसकी खोई बेटी मिल गई है. इस बात के लिए वह खुशी जताता है. वह काफी इमोशनल हो जाता है.

आध्या पर किस बात को लेकर गुस्सा करेगा प्रेम

प्रेम को जब पता चलता है कि आध्या ने अनु के जिंदा रहते हुए उसके मरने की रस्म निभाई तो, वह गुस्सा हो जाता है. वह आध्या से इस बात को लेकर बहस करता है. आध्या उसे मां-बेटी के मैटर के बीच ना बोलने के लिए कहती है. वहीं, प्रेम इस बात से खुश होता है कि आध्या अभी भी अनुपमा को अपनी मां मानती है. वह उसे वापस घर चलने के लिए मनाता है. उसे समझाता है कि वह सारे रिश्तों को सुधार लें और अपनी मां के साथ वापस चल चलें. ऐसा लगता है प्रेम की बात वह मान लेगी. क्या आध्या घर लौट कर खुश रह पाएगी. क्या डिंपी की मौत उसे डराएगी.

Also Read- Anupama Twist: अनुपमा में होगी इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री, अनुज के बाद अनु की बनेगी सपोर्ट सिस्टम

Also Read– Anupama Twist: स्मृति ईरानी की होगी अनुपमा शो में एंट्री? सालों बाद एक्ट्रेस कर रही टीवी पर वापसी, ये होगा किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >