Anupama Twist: अनुपमा में होगी इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री, अनुज के बाद अनु की बनेगी सपोर्ट सिस्टम

अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद अब तक कई नये किरदारों की एंट्री हो गई है. अब सुनने में आ रहा है कि जल्द ही शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री हो रही है.

Anupama Twist: राजन शाही के सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी 15 साल आगे बढ़ गई है और कई नये कास्ट की एंट्री हो गई है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनु के साथ अब ना तो आध्या है और ना ही अनुज. आध्या अब द्वारका में रहती है और एक ट्रैवल गाइड है. वहीं, अनुज का कुछ अता-पता नहीं है. आध्या को खोजने के लिए अनु द्वारका जाती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो में एक नयी एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में नये किरदार की हो रही एंट्री

सीरियल ‘अनुपमा’ में सेजल शाह, जानकी बेन का किरदार निभाते दिखेंगी. IWM Buzz.com की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस शो में एक अहम रोल प्ले करेंगी. वो एक गुजराती महिला की भूमिका निभाएगी और उनका पॉजिटिव रोल होगी. एक्ट्रेस ने शो में एंट्री को लेकर कंफर्म किया है. उन्होंने कहा, “हां, मैं अनुपमा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगी.” एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि फिलहाल वह अपने किरदार के बारे में ज्यादा डिटेल से नहीं बता सकती.

इन सीरियल्स में सेजल शाह ने किया है काम

वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि अनुपमा में सेजल शाह का किरदार अनुपमा के ब्रांड ‘मां की रसोई’ को ऊंचाई तक ले जाने में मदद करेगी. सेजल ने कई शोज में काम किया है, जिसमें साड्डा हक, हिटलर दीदी, थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी शामिल है. पिछले बार एक्ट्रेस कुछ रीत जगत की ऐसी है शो में नजर आई थी. हालांकि शो कुछ महीनों में ही ऑफ एयर हो गया था. शो में मीरा देओस्थले और जान खान ने लीड रोल प्ले किया था. शो इसी साल मई में शुरू हुआ था और तीन महीनों में बंद हो गया. शो को टीआरपी नहीं मिल रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने ये कदम उठाया था.

Also Read– Anupama Twist: स्मृति ईरानी की होगी अनुपमा शो में एंट्री? सालों बाद एक्ट्रेस कर रही टीवी पर वापसी, ये होगा किरदार

Also Read– Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएंगे दोनों मिलक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >