Anupama: तोशू के साजिश में फंसेगी राही, ये शख्स करेगा मदद, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को फंसाने के लिए तोशू चाल चलता है. तोशू का साथ इसमें पाखी देती है. हालांकि तोशू का प्लान फेल हो जाता है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, राधा के साथ खेलती है और उसके लिए लोरी गाती है. प्रेम सुनता है. अनुपमा भी लोरी सुनती है और उसे लगता है कि राही कुछ नहीं भूली. अनु को लगता है राही अपने गुस्से के पीछे अपना ये रूप छिपा रही है. वह उसे छिपकर सुनती है. दूसरी तरफ तोशू और पाखी मसाले बदलने के लिए टीम बनाते हैं. तोशू, पाखी से कहता है अगर अनु ने उन्हें ऐसा करते देख लिया तो वह सारा इल्जाम राही पर डाल देगा.

प्रेम को हुई इस बात की खुशी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही, राधा के पास सो जाती है. उसे ठंड से कांपते देख कंबल ओढ़ाता है. उसी समय राही, प्रेम का हाथ पकड़ लेती है. प्रेम उसके बगल में ही सो जाता है. राही की जब नींद खुलती है तब वह प्रेम पर गुस्सा करती है. प्रेम उसे बताता है कि उसने उसे जाने ही नहीं दिया. दोनों में इस बात को लेकर लड़ाई होती है. हालांकि प्रेम मन ही मन खुश होता है कि राही ने उसका जैकेट पहन लिया.

तोशू ने राही को फंसाने का किया काम

प्रेम और जानकी को लगता है कि वह जो मसाले इस्तेमाल कर रहे हैं, वह अलग है. तोशू इसका इल्जाम राही पर लगाता है. राही चौंक जाती है. तोशू कहता है वह सिर्फ राही का आर्डर मान रहा. प्रेम, राही पर मसाले बदलने के लिए गुस्सा होता है. परिवार का हर कोई राही को डांटने लगता है. तभी अनु सच्चाई का पता लगाती है और तोशू को इसके लिए जिम्मेदार मानती है. वह तोशू को वॉर्निंग देती है कि ऐसा दोबारा ना करें. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को माही बताती है कि उसने कैटरिंग ऑफर के लिए फॉर्म भर दिया. राही कहती है अगर उसने चुनौती जीत लिया तो वह अनु की रसोई के लिए खुद से फैसला लेगी.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >