Anupama Twist: अनुपमा का बिजनेस संभालेगा अब ये शख्स, इस वजह से माही को होने लगी अपनी बहन से जलन

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम को परेशान देखकर उससे सवाल करती है. प्रेम कहता है हर कोई राही के बारे में बुरा कहता है, जिसकी वजह से उसे दुख पहुंचता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बारे में अनु को बताती है. राही बताती है कि उसने भी टेंडर के लिए अप्लाई किया है. इस बात को लेकर दोनों में टकराव होती है. राही कहती है उसका अनु की रसोई पर ज्यादा स्वामित्व है और वह माही के साथ काम नहीं कर सकती. अनुपमा दोनों के सामने अलग-अलग खाना पकाने के लिए प्रस्ताव रखती है. राही कहती है कि अगर वह जीत जाएगी तो उसके फैसले को ज्यादा वैल्यू मिलनी चाहिए. अनु उसकी बात को मान जाती है.

राही रखेगी किचन में कदम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु बिजनेस के नये मालिक के रूप में राही का वेलकम करती है. अनु पूजा की थाली लेकर आती है और राही का स्वागत करती है. अनु कहती है कि रसोई में राही की ये पहली एंट्री है और इसके लिए वह राही को एक दीया जलाने के लिए कहती है. अनु उससे कहती है वह अपना दाहिना पैर लेकर रसोई में एंट्री करें. जैसे ही राही अपना पैर रखने वाली होती है, तभी वह लड़खड़ा जाती है और अनजाने में अनु को आगे भेज देती है. प्रेम कहता है बच्चे चाहे कितना भी अपनी मां से आगे निकलने की कोशिश करें. हालांकि भगवान हमेशा यही चाहते हैं कि मां के कदम आगे बढ़ें.

राही की मदद करेगा प्रेम

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम को परेशान देखकर उससे सवाल करती है. प्रेम कहता है हर कोई राही के बारे में बुरा कहता है, जिसकी वजह से उसे दुख पहुंचता है. माही ये सुनकर दुखी हो जाती है. दूसरी तरफ राही टेंडर के बारे में माही से पूछती है. अनु दोनों से कहती है कि क्लाइंट को इम्प्रेस करने के लिए खुद से ही खाना बनाना चाहिए. खाना बनाने की चुनौती में राही की मदद के लिए प्रेम जाता है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >