Anupama Twist: राही को सताया डांस प्रतियोगिता हारने का डर, ये शख्स अनु की जिंदगी करेगा बर्बाद, अंश-प्रार्थना की शादी बनी पहेली

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और दर्शकों को शो से बांधे रखा है. अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि राही को पैनिक अटैक आता है. उस यह डर सता रहा है कि अगर वह डांस प्रतियोगिता हार जाती है, तो उसके परिवार वाले उसे छोड़ देंगे.

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. टीआरपी चार्ट में भी सीरियल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को पछाड़ते हुए टॉप में अपनी जगह बना ली है. लेटेस्ट एपिसोड में अनु अपनी टीम के साथ आखिरी राउंड के लिए अहमदाबाद आती है और डांस कॉम्पिटिशन जीतना चाहती है. वहीं दूसरी ओर, राही ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मेहनत करती है.

अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करेगा पराग

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में पराग, अनु के खिलाफ जाने की पूरी तैयारी में है और चाहता है कि राही प्रतियोगिता जीत जाए. उसने अनु को प्रतियोगिता से हटने को भी कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. पराग का अहंकार आहत हुआ है और अब वह उसकी खुशियों को बर्बाद करने में लगा हुआ है.

अंश और प्रार्थना की शादी को लेकर डरी हुई है राही

इधर अहमदाबाद में अपनी मां को देखकर राही को पैनिक अटैक आता है. प्रेम उसे समझाने की कोशिश करता है. वह राही को अनुपमा की मौजूदगी को नजरअंदाज करने की सलाह देता है. राही उसे बताती है कि उसे डर है कि अगर अंश और प्रार्थना की शादी हो जाती है, तो सारा दोष उसी पर आएगा. प्रेम उससे पूछता है कि क्या वह इस शादी को सपोर्ट करेगी. प्रेम उसे कहता है कि दोनों एडल्ट हैं और अगर वे शादी करना चाहें तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता.

शाह हाउस में काम करती है अनुपमा

दूसरी ओर, राही पर फाइनल डांस कॉम्पिटिशन जीतने का दबाव है और उसे लगता है कि अगर वह हार गई, तो उसका परिवार उसे छोड़ देगा. वह असहज महसूस करती है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि हालात उसके खिलाफ जाएं. उसे पैनिक अटैक आता है. इसके अलावा शाह हाउस में अनुपमा घर के कामों में हाथ बटाती है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अजय देवगन-तृप्ति डिमरी में से कौन बना ओपनिंग डे किंग, सैयारा के सामने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >