Anupama Twist: अपना अतीत क्यों छिपा रहा प्रेम, इस लड़की को देख जाएगा छिप, अनुपमा को होगा शक

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा प्रेम, राही को प्रप्रोज करने वाली बात परी को बताता है. परी कहती है उसे थोड़ा राही को वक्त देना चाहिए सोचने के लिए.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शादी के वेन्यू से राही बाहर अकेले निकलती है. दूसरी तरफ जानकी, अनु से पूछती है कि वह किस बात को लेकर परेशान है. जानकी कहती है कि उस घटना के बाद राही काफी बदल गई है और वह अब सबसे अच्छे से बात करती है. जानकी कहती है प्रेम और राही की जोड़ी एकदम सही है. ये सुनकर अनु चौंक जाती है. जानकी से अनु प्रेम के बारे में पूछती है. जानकी उससे कहती है क्या वह प्रेम के बारे में माही की वजह से पूछ रही है.

जानकी ने अनुपमा ने कही ये बात

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु, जानकी से कहती है कि माही, प्रेम से बहुत प्यार करती है, लेकिन उसे लगता है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता. जानकी कहती है उसे भी नहीं लगता कि प्रेम, माही को पसंद करता है क्योंकि वह ज्यादा समय राही के साथ बिताता है. अनु, प्रेम के माता-पिता से पहले बात करने का सोचती है. राही और प्रेम घर आने के लिए जीप में बैठते हैं. प्रेम उसे रिंग रखने के लिए कहती है, लेकिन राही उसकी बात नहीं सुनती.

प्रेम ने अनुपमा से बोला झूठ

जीप में पड़े रिंग को माही देखती है और उसे लगता है कि प्रेम उसे प्रप्रोज करने वाला है. प्रेम, राही को प्रप्रोज करने वाली बात परी को बताता है. परी कहती है उसे थोड़ा राही को वक्त देना चाहिए सोचने के लिए. वह कहता कि वह राही को ऐसे टेंशन में नहीं देख सकता. राही सपना देखती है कि वह उसे आराम करने के लिए कहता है और उसके आंसू पोंछता है. राही जागती है और अंश उससे पूछता है कि क्या हुआ. राही बताती है कि वह बस थक गई है. प्रेम उन दोनों की बात सुनता है और वहां से चला जाता है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, अनु को बताता है कि वह अनाथ है. हालांकि अनु एक लड़की को गाड़ी से टकराने से बचाती है. उसे देखकर प्रेम छिप जाता है.

Also Read- Anupama: राही, माही के बाद प्रेम की जिंदगी में होगी इस ‘मिस्ट्री वुमन’ की एंट्री, कहा- मेरे किरदार का नाम प्रार्थना है

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >