Anupama: क्या परी बनने वाली है मां? प्रेरणा ने की आत्महत्या की कोशिश, ये दो लोग बचाएंगे उसकी जान

Anupama: ‘अनुपमा’ में प्रेम की जलन और गुस्सा नई मुसीबत खड़ी करेगा. दूसरी तरफ अनुपमा अपने कैफे और फूड प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करेगी.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि अनु अपने कैफे में पंजाबी तड़का थीम रखती है, जिससे ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. कैफे की बढ़ती लोकप्रियता देखकर प्रेम अंदर ही अंदर जलने लगता है. जब कुछ ग्राहक कॉन्टिनेंटल फूड के बारे में पूछते हैं, तब अनु उन्हें प्रेम के कैफे भेज देती है. अनुपमा का यह कदम देखकर अंश भी हैरान रह जाता है, लेकिन अनुपमा साफ कहती है कि ग्राहकों की पसंद सबसे ज्यादा जरूरी होती है. दूसरी तरफ प्रेम और श्रुति को लगता है कि अनुपमा उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है. इस दौरान अनुपमा फूड कार्निवल में हिस्सा लेने की तैयारी करती है.

क्या मां बनने वाली है परी?

फूड कार्निवल के रजिस्ट्रेशन के दौरान कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. प्रेम और राही मिलकर अनुपमा का फॉर्म छीन लेते हैं. हालांकि बाद में अनुपमा दोबारा फॉर्म जमा कर देती है, लेकिन प्रेम चुपके से उसके फॉर्म के साथ छेड़छाड़ कर देता है. प्रेम अब हर हाल में अनुपमा को हराना चाहता है. राही भी प्रेम के बदलते व्यवहार को देखकर परेशान हो जाती है. परी की तबीयत खराब होने पर वसुंधरा को शक होता है कि वह मां बनने वाली है. राजा यह खबर सुनकर बेहद खुश हो जाता है.

प्रेरणा पर लगा आरोप

श्रुति, प्रेम के कैफे के लिए 30 लोगों का बड़ा ऑर्डर लेकर आती है. प्रेम इस ऑर्डर से बेहद खुश हो जाता है. लेकिन अचानक बुकिंग कैंसिल हो जाती है और वही ऑर्डर अनुपमा के कैफे को मिल जाता है. इसके बाद श्रुति, अनुपमा पर ग्राहकों को चुराने का आरोप लगाती है. अंश खुलासा करता है कि प्रेम और श्रुति ने प्रेरणा पर जानकारी लीक करने का आरोप लगाया था और उसे कैफे से निकाल दिया. प्रेरणा आत्महत्या करने की कोशिश करती है. दिग्विजय और अंश तुरंत उसे अस्पताल लेकर जाते हैं. प्रेरणा एक नोट लिखकर जाती है, जिसमें वह साफ कहती है कि उसने कभी प्रेम के साथ विश्वासघात नहीं किया.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या दिग्विजय की वजह से फिर संभलेगी अनुपमा? प्रेम-राही ने कैफे को नुकसान पहुंचाने की बनाई योजना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >