Anupama Twist: प्रेम नहीं अब इस शख्स के प्यार में पागल हुई माही, प्रार्थना देगी उसे चेतावनी

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका, जया को गोद लेने के बारे में अनुपमा को बताती है. दूसरी तरफ गौतम कोठारी हाउस में दिवाली की सजावट करता है, मोटी बा उसे ऐसा करता देख खुश होती है. वह पराग को उसके अगले प्रोजेक्ट के लिए गौतम को साथ रखने के लिए कहती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, जया से पूछती है कि वह क्या कर रही है. जया कहती है कि अनु अपनी बीएफएफ के साथ बैठी है और इस वजह से वह उसके पास में है. देविका, अनु को कहती है कि जया की मां अब इस दुनिया में नहीं है और उसने उसे गोद लेने का फैसला किया है. देविका कहती है कि जया उसे जीने की वजह दे रही है. दूसरी तरफ देविका, अनु से पूछती है कि वह मुंबई वापस जा रही है. देविका उसे आगे बढ़ने के लिए कहती है. वह कहती है कि उसके बच्चे बड़े हो गए है और वह अपना अच्छा भला सोच सकते हैं.

प्रार्थना, माही को देगी चेतावनी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम दिवाली की तैयारी कर रहा है. माही उसकी मदद करती है और इस दौरान दोनों गिर जाते हैं. अंश को गुस्सा आता है, लेकिन माही बताती है कि उसकी गलती की वजह से वह दोनों गिरे थे. गौतम के लिए माही का प्यार बढ़ता जा रहा है. प्रार्थना सोचती है कि माही को वह गौतम के जाल में फंसने से रोकेगी. प्रेम को पोन पर बिजी देख राही गुस्सा होती है. वह उसका फोन चेक करने का फैसला करती है. तभी प्रेम उससे अपना फोन ले लेता है. मोटी बा फैसला लेती है कि आने वाले डील में पराग के साथ गौतम जाएगा.

गौतम और माही को साथ देखेगी अनुपमा

गौतम के लिए माही अपने प्यार का इजहार करेगी. प्रार्थना उसे चेतावनी देगी. माही उसे अपनी जिंदगी में दखलअंदाजी करने से रोकेगी. कोठारी और शाह परिवार मिलकर गोवर्धन पूजा करेंगे. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, गौतम और माही को साथ में देखेगी. प्रार्थना भी उसे गौतम और माही के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में बताएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama की बहू डिंपल के हाथ लगा नया शो, समर की पत्नी अब इस सीरियल में आएगी नजर, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >