Anupama Twist: माही को राही के खिलाफ भड़काएगा ये शख्स, शाह हाउस लौटा ये पुराना किरदार

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनु से कहती है कि वह बा से माफी मांगने के लिए तैयार है. किंजल कहती है उसे बा के तानों की याद आ रही.

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को अनु जगाती है. राही उसे मां कहकर बुलाती है. माही को जलन होती है. प्रेम खुश होता है कि अनु और राही मिल गए. राही अपनी मां से माफी मांगती है और अनु उसे संभालती है. अनु और राही के मिलने पर तोशू, डॉली और पाखी परेशान हो जाते हैं. पाखी कहती है राही फिर से अनु की फेवरेट हो जाएगी. डॉली कहती है कि ये घर अनु, राही के नाम कर सकती है. तीनों मिलकर अनु और राही को अलग करने का प्लान करते हैं.

माही को भड़काएगी ईशानी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी, माही को राही के खिलाफ भड़काती है. ईशानी कहती है जो माही का है, उसे राही उससे छीन लेगी. वह माही से कहती है कि राही ने पहले अनु को छिन लिया और उसके बाद वह प्रेम को अपना बना लेगी. ईशानी, माही को कुछ करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ राही, अनु से कहती है कि वह बा से माफी मांगने के लिए तैयार है. किंजल कहती है उसे बा के तानों की याद आ रही. अनु दोनों को दिलासा देती है कि बा की दुनिया उसके परिवार के आस-पास घूमती है और वह जल्द ही घर आ जाएगी.

शाह हाउस लौटी बा

प्रेम को पता चलता है कि तोशू ने राधा को उसके पिता के साथ भेज दिया है. वह राधा के बारे में पता लगाने की बात कहता है. अनु को पता चलता है कि राधा को उसके पिता ने बेच दिया है. दूसरी तरफ अनुपमा, लीला को घर वापस आने के लिए मनाती है. वह कहती है कि राही को वह माफ नहीं कर सकती. बा घर आ जाती है और उसे राधा के बारे में पचा चलता है. राही और अनु, राधा के पिता से बात करते हैं. राधा के पिता अनुपमा से पूछते हैं कि वह राधा की जिम्मेदारी ले सकती है. ये सुनकर राही और अनु हैरान हो जाती है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >