Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु वापस शाह हाउस आती है. घर ल��टते ही वह राही को परेशान देखती है. जिग्ना, राही के बारे में अनुपमा से शिकायत करती है और उसके बारे में बुरा-भला कहती है.

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही को जगाता है. वह उसका नाम लेकर उसे उठाता है. राही जागते ही अपने लॉकेट को देखती है जो उसके गले में होती है. वह उसे छूती है और खुश हो जाती है. राही, प्रेम से पूछती है कि ये लॉकेट किसने खोजा. प्रेम कहता है इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि इसे किसने लॉकेट को बचाया, जब तक तुम सुरक्षित हो. राही की नजर प्रेम के हाथ पर पड़ती है और वह देखती है कि उसके हाथ में चोट लगी हुई है. वह उससे पूछती है कि उसे चोट कैसी लगी.

प्रेम से अपने दिल की बात कहेगी राही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोशू शराब पीकर घर आता है. उसे तभी एक फोन आता है और एक ग्राहक उससे अपना ऑर्डर पूछता है. तोशू उसे दिलासा देता है कि उसका ऑर्डर टाइम पर डिलीवर हो जाएगा. दूसरी तरफ राही और प्रेम साथ बैठकर कॉपी पीते हैं. राही उससे पूछती है कि क्या उसने उस आदमी को मारा. इसपर प्रेम हंसता है और उसके सवाल का जवाब देता है. राही उससे कहती है उसे टॉफी और कावेरी पसंद है. हालांकि प्रेम उसकी बातों का मतलब समझ जाता है.

शाह हाउस लौटी अनुपमा

अगली सुबह प्रेम और राही वापस घर लौटते है. राही और प्रेम के आते ही माही उससे पूछती है कि वह रात भर कहां थी. राही उसका जवाब नहीं देती और ऑर्डर के बारे में अंश से पूछने लगती है. माही को गुस्सा आ जाता है और वह राही से फिर से पूछती है कि वह रात भर कहां थी. वह उससे पूछती है कि क्या वह प्रेम के साथ थी. दूसरी तरफ अनुपमा वापस शाह हाउस लौटती है. अनु, राही का चेहरा देखकर जान जाती है कि कुछ गड़बड़ है. वह जिग्ना से बात करना शुरू कर देती है. जिग्ना उससे कहती है कि राही की वजह से ही उसके पति की तबीयत ठीक नहीं है. ये सुनकर अनु, राही से इसके बारे में पूछती है. जिग्ना, राही को दोषी ठहराती रहती है और उसे कोसती है.

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

Also Read- Anupama: अनुज की बेटी बा को मारेगी थप्पड़, राही को होगा अपनी गलती का अहसास, अनु के ना होने पर लीला लेगी बड़ी फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >