Anupama Twist: अनु और अनुज की होगी ग्रैंड वेडिंग, दोनों की खुशियों को ग्रहण लगाने आ रहा नया विलेन

मीनू और सागर ने अपने रिश्ते के बारे में सबसे छिपा कर रखा है, लेकिन अनुज को पता चल जाएगा. अनुज उनसे पूछते है कि क्या उनके रिश्ते के बारे में किसी और को पता है.

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा अपनी कहानी से दर्शकों को इम्प्रेस किया हुआ है. इस बार भी बार्क टीआरपी रिपोर्ट में शे ने सबको पीछे कर दिया. लीप के बाद अनुज, अनु और आध्या साथ हुए है और उनके पुनर्मिलन से फैंस काफी खुश है. दूसरी तरफ वनराज के गायब होने से शाह परिवार काफी परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा अब आगे क्या करें. वहीं, शाह परिवार में ऐसे हालात बनते हैं कि उन्हें आशा भवन में शिफ्ट होना पड़ता है. तोशू और पाखी अनु के घर भी ड्रामा करते हैं और अनुपमा उन्हें घर से निकाल फेंकती है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि इतनी मुश्किलों के बाद भी मीनू और सागर के दिल में एक-दूसरे के लिए प्यार कम नहीं होगा. दोनों अपने रिश्ते को सबसे छिपा कर रखते हैं. हालांकि उनके सीक्रेट रिश्ते के बारे में एक इंसान को पता चल जाता है.

मीनू और सागर के रिश्ते के बारे में किसे पता चलेगा

मीनू और सागर ने अपने रिश्ते के बारे में सबसे छिपा कर रखा है, लेकिन अनुज को पता चल जाएगा. अनुज उनसे पूछते है कि क्या उनके रिश्ते के बारे में किसी और को पता है. दोनों ना में सिर हिलाते है. अनुज उनके रिश्ते के खिलाफ नहीं होते, लेकिन इसे अनु से छिपाने पर उनसे नाराज होते हैं. अनुज उन्हें समझाता है कि अनु को किसी और से इस बारे में पता चलेगा तो उसका दिल टूट जाएगा.

क्या अनुज और अनु की जिंदगी में होगी नये विलेन की एंट्री

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या बा और बाबूजी से अनु को अनुज को स्वीकार करने के लिए कहती है. बा की बात अनु मान जाएगी और अनुज से शादी के लिए हां कह देगी. अनु और अनुज के बीच एक रोमांटिक सीन भी देखने को मिलेगा. पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी करेगा. दोनों की वेडिंग काफी ग्रैंड होने वाली है. क्या दोनों की शादी होगी. क्या अनु और अनुज की खुशियों में कोई नया विलेन ग्रहण लगाएगा.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >