Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

अनुपमा का आने वाला एपिसोड बहुत ही ज्यादा मजेदार होने वाला है. छह महीने के लीप के बाद फाइनली आध्या की एंट्री होने वाली है. अनुज और अनु अपनी बेटी को देखकर काफी खुश होती है.

Anupama Twist: शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट की वजह से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. मेकर्स आध्या के गायब होने का नया ड्रामा लेकर आए है. अनुपमा उसकी खोज में है और अनुज को लगता है वो अब इस दुनिया में नहीं है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंकुश और बरखा ने धोखे से अनुज से सारे संपत्ति वाले पेपर्स पर साइन ले लिए है. अब अनुज के पास कुछ नहीं है और वो पागल सा हो गया है. आध्या की याद में उसकी हालत खराब है.

क्या अनुपमा और अनुज का पुराना दुश्मन आया वापस

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को आध्या के ठिकाने का सुराग मिलता है. आध्या इंडिया में है और अहमदाबाद में अपने फोस्टर पैरेंट्स के साथ रह रही है. अनुज और अनु, आध्या का पता लगने पर भगवान को थैंक्यू करने जाते हैं. अनुज, भगवान के पास एक नोट रखता है और उनका आभार जताता है कि आध्या जिंदा है. मंदिर में दोनों आध्या को देखते हैं, लेकिन उसे कोई प्रिया नाम से पीछे से पुकारता है. आध्या एक दूसरे महिला के साथ होती है. आध्या की एक नयी पहचान है. क्या श्रुति उनकी जिंदगी में वापस आ गई है. क्या श्रुति के पास ही आध्या रह रही है. इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

डिंपी ने टीटू को कहा लूजर

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को अनु बताती है उनकी बेटी आध्या जिंदा है. इस बारे में देविका ने उसे बताया है और वो अपने फोस्टर माता-पिता के साथ रह रही है. अनुज, अनु को वॉर्न करता है कि वो उससे आध्या को लेकर झूठी उम्मीद ना दें. वहीं, टीटू और डिंपी में अकेडमी की फीस बढ़ाने पर बहस होती है. डिंपी चाहती है फीस बढ़ाया जाए, जबकि टीटू ऐसा नहीं चाहता. डिंपी उसे वनराज से बिजनेस सीखने के लिए कहती है और उसे लूजर भी कह देती है. टीटू हैरान हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >