Anupama Twist: राही को IVF से बच्चा करने के लिए कहेगा ये शख्स, अनु को प्रेम के लिए होगी चिंता

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा. जिसमें अनु को पता चलेगा कि राही कभी मां नहीं बन सकती है. वह उसको आईवीएफ का ऑप्शन देगी. हालांकि प्रेम को लेकर चिंतित भी होगी.

Anupama Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा लगातार अपने ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की कहानी इस समय अनुपमा की सफलता और उसके बढ़ते सम्मान के इर्द-गिर्द घूम रही है. उसके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों से शाह और कोठारी परिवार के कई सदस्य खुश हैं और उसका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग अब भी दुखी होकर चल रहे हैं.

राही का सच जानकर दुखी होगी अनुपमा

इसी बीच कहानी में एक नया और इमोशनल मोड़ आता है. आने वाले एपिसोड में अनुपमा को अपनी बेटी राही से जुड़ा एक ऐसा सच पता चलेगा, जिसे जानकर वह अंदर तक हिल जाएगी. उसे मालूम होगा कि राही कभी मां नहीं बन सकती है और इसी वजह से वह काफी परेशान चल रही है. धीरे-धीरे अनुपमा को यह भी समझ आने लगता है कि राही और प्रेम के रिश्ते में बढ़ती दूरियों की असली वजह भी यही है.

राही को आईवीएफ से बच्चा करने का ऑप्शन सुझाएगी अनु

अनुपमा को यह डर सताने लगेगा कि कहीं बच्चा ना होने की वजह से दोनों के रिश्ते में दबाव ना आ जाए. राही की तकलीफ को समझने के बाद अनुपमा उसकी मदद करने का फैसला करती है. उसे पता है कि राही शायद उसकी सलाह को तुरंत स्वीकार न करे, फिर भी वह अपनी बेटी को समझाने की कोशिश करने का मन बना लेती है. अनुपमा राही को आईवीएफ से बच्चा करने की सलाह देगी. वह जानती है कि आजकल यह कॉमन और कई कपल बच्चे का सुख इससे पा रहे हैं. वह राही को भी यही ऑप्शन अपनाने के लिए कहेगी.

प्रेम और राही का सोचकर अनुपमा असहाय महसूस करेगी.

हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं, जब अनुपमा को एहसास होता है कि प्रेम के लिए आईवीएफ का खर्च उठाना आसान नहीं होगा, क्योंकि वह फाइनेंशियल रूप में अभी कमजोर है. अपनी बेटी की मदद करने की चाह और प्रेम की मजबूरियों के बीच फंसी अनुपमा खुद को बेहद असहाय महसूस करती है. आने वाले ट्विस्ट में ये देखना मजेदार होगा कि क्या राही आईवीएफ का ऑप्शन चुनेगी या फिर अपने दर्द को अकेले सहती रहेगी.

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Records: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की आंधी के साथ पेड्डी ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >