Anupama Twist: राही ने नहीं, इस शख्स ने प्रेम को निकाला कमरे से, अनु की बेटी ने माही को दिया धक्का

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही को गुस्सा आता है कि राही की वजह से प्रेम को अपना कमरा छोड़ना पड़ा. हालांकि उसे इसके पीछे की सच्चाई नहीं पता. माही, प्रेम को लेकर राही को बुरा-भला कहती है.

Anupama: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही को पता चलता है कि प्रेम को राही की वजह से उसके कमरे से बाहर निकाल दिया गया है. दूसरी तरफ राही को उसकी जीत की वजह से शाह परिवार में खूब सम्मान मिलता है. लीला उसको खुद से खाना परोसती है और उसपर प्यार बरसाती है. तभी माही आती है और राही का हाथ पकड़कर उसे टेबल से दूर खींचती है. उसकी हरकत देखकर हर कोई चौंक जाता है.

माही को राही ने दिया धक्का

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही पर माही आरोप लगाती है कि उसने अपने फायदे के लिए प्रेम का इस्तेमाल किया. राही ये सुनकर वहां से जाने लगती है, लेकिन माही उसका हाथ पकड़ लेती है. राही उसका हाथ छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन माही नहीं छोड़ती. दोनों में तीखी बहस होती है और राही, माही को धक्का दे देती है. अनजाने में धक्का लगने की वजह से माही दीवार से टकरा जाती है. तभी अनुपमा आ जाती है और माही से पूछती कि उसे चोट तो नहीं लगी. राही, अनु पर आरोप लगाती है कि अनु हमेशा दिखाती है कि वह अपने बच्चों से एक जैसा प्यार करती है. लेकिन सच्चाई कुछ और है.

राही का सवाल सुनकर परेशान हुई अनु

राही, अनुपमा से पूछती है कि अगर उसे माही और उसमें से किसी एक को चुनना है तो वह किसी चुनेगी. राही का सवाल उसे मुश्किल में फंसा देता है. दूसरी तरफ शाह परिवार को पता नहीं है कि अंश ने राही को प्रेम और उसका कमरा लेने के लिए कहा होता है. अंश को अच्छा नहीं लगता कि राही को कभी हॉल तो कभी बाहर सोना पड़ता है. इसी बात को लेकर फैमिली में तनाव बढ़ जाता है. माही को लगता है कि राही ने ही प्रेम को कमरा छोड़ने पर मजबूर किया है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >