Anupama Twist: शाह हाउस आते ही एक बड़ी मुसीबत में फंसी आध्या, प्रेम या अनुज, कौन आएगा मदद के लिए

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु अपने परिवार से प्रेम को मिलाती है. अनु बताती है प्रेम ने ही उसे आध्या से मिलवाया है. माही उसे थैंक्यू कहती है. वहीं, राही का मन शाह हाउस में नहीं लगता.

Anupama: अनुपमा का बार एपिसोड इन दिनों कई नये राज खोल रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या अपनी मां अनु से मिल गई है और अहमदाबाद वापस आ गई है. आध्या को खोजने में प्रेम, अनु की मदद करता है. शाह हाउस में आध्या के आने से परी, माही और अंश काफी खुश है, लेकिन ईशानी, डॉली, पाखी और बा खुश नहीं है. शाह हाउस में ईशानी, आध्या के कपड़ों को लेकर कमेंट करती है. आध्या कहती है अगर उससे उन लोगों को परेशानी है तो वह वापस चली जाएगी. हालांकि अनु बीच में आती है और सब कुछ संभाल लेती है.

प्रेम ने आध्या को आरती की थाली गिराने से रोका

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु अपने परिवार से प्रेम को मिलाती है. अनु बताती है प्रेम ने ही उसे आध्या से मिलवाया है. माही उसे थैंक्यू कहती है. दूसरी तरफ अनु को पता चलता है कि अनु की रसोई बंद हो गया है. वहीं, राही मन ही मन शाह हाउस से बदला लेने का सोचती है. प्रेम नोटिस करता है कि राही आरती की थाली गिराने वाली है और वह उसका हाथ पकड़ लेता है. तभी राही को कावेरी और गौरी की आवाज सुनाई देती है.

आध्या फंसी नयी मुसीबत में

अनुपमा को शाह हाउस की सजावट देखकर अनुज की याद आती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को अकेलापन फील होता है और वह घर से निकल जाती है. बाहर अकेले आध्या को देखकर कुछ गुंडे उसे घेर लेते है. वह उसकी हेल्प करने के बहाने परेशान करते है. वह उसे लिफ्ट देने का ऑफर करते है. आध्या जल्द ही खुद को खतरे में फंसी पाती है. अब आध्या की मदद के लिए कौन आएगा. क्या प्रेम उसकी हेल्प करेगा. क्या अनु अपनी बेटी को गुंडो से बचाने आएगी.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >