Anupama: तोशू ने नये शो ‘बादल पर पांव है’ में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- दो ग्रे रोल निभाने के बाद…

सीरियल अनुपमा के तोशू यानी गौरव शर्मा अब नये शो बादल पर पांव है में नजर आएंगे. उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. शो में अपने किरदार को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर किया है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में तोशु का रोल गौरव शर्मा निभाते थे. हालांकि जब शो में 15 साल का लीप आया तो, उन्होंने शो को बॉय-बॉय कह दिया. फैंस उन्हें नये प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब थे. अब गौरव शो बादल पर पांव है में नजर आएंगे. शो में उनका पॉजिटिव रोल है और इसे लेकर वह काफी उत्साहित है. रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो में गौरव, माहिर ढिल्लन का रोल निभाते दिखेंगे.

गौरव शर्मा अब नजर आएंगे ‘बादल पर पांव है’ शो में

‘बादल पर पांव है’ में अमनदीप सिद्धू, आकाश आहूजा, आसिम खान ने मुख्य किरदार निभा रहे हैं. अब शो हिस्सा गौरव शर्मा होंगे. टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बातचीत में गौरव ने कहा, दो ग्रे रोल निभाने के बाद मैं कुछ पॉजिटिव करना चाहता था. जब मैंने सुना माहिर एक लवर बॉय, एक पॉजिटिव कैरेक्टर है और वह लीड़ कैरेक्टर में से एक होने जा रहा है, तो मैंने तुरंत हां कह दिया. मैं हमेशा अलग-अलग रोल करने के लिए उत्साहित रहता हूं.

गौरव शर्मा ने शुरू की शूटिंग

वहीं, पिंकविला से बात करते हुए गौरव शर्मा ने बताया कि, मैंने हाल ही में शूटिंग शुरू कर दी है और क्रू ने बहुत प्यार से मेरा स्वागत किया. उनका किरदार वकील का है, जो सिद्धांतों पर काम करता है. वहीं, अनुपमा में आशीष मेहरोत्रा के शो छोड़ने के बाद तोशू की एंट्री हुई थी. उनका किरदार थोड़ा ग्रे टाइप था और वह अपनी मां के खिलाफ हमेशा खड़ा रहता था. शो में मेकर्स हाल ही में 15 साल का लीप लेकर आए, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया. गौरव ने अबतक ये रिश्ता क्या कहलाता है, शादी मुबारक, क्यों उत्थे दिल छोड़ आये, रूप – मर्द का नया स्वरूप जैसे शोज में काम किया है.

Also Read- Anupama Twist: ये शख्स आध्या को मनाएगा वापस घर लौटने को, अनु को मिल जाएगी उसकी खोई बेटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >