Anupama: कभी अनुपमा की जान थे ये चेहरे, शो के इन 3 सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, नहीं देख पाएंगे दोबारा पर्दे पर

Anupama: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा पांच साल से टीवी पर राज कर रहा है. शो में कई लीप और कास्ट चेंज हुए, फिर भी दर्शकों का प्यार बना रहा. रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं. हालांकि अब कई कलाकार शो से अलग हो चुके हैं, लेकिन तीन स्टार्स ऐसे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.

Anupama: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ को टीवी पर 5 साल हो गए है. 5 साल बाद भी शो टीआरपी लिस्ट में ज्यादातर नंबर एक पर रहता है. शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभाती है. शो में अभी तक तो कई बार लीप आ चुका है और कास्ट में बदलाव भी हो चुका है. हालांकि फिर भी दर्शकों की लोकप्रियता शो से कम नहीं हुई. ऐसे तो अब कई कलाकार शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन ऐसे 3 स्टार्स है जिन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ऋतुराज सिंह (यशपाल)

‘अनुपमा’ में एक्टर ऋतुराज सिंह, यशपाल का किरदार निभाते थे. अनु में जब लीप आया था और अनुपमा अमेरिका गई थी, तब यशपाल की एंट्री हुई थी. वह अनु के बॉस थे और एक कैफे चलाते थे. हालांकि पिछले साल 2024 में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई. उनकी उम्र 59 साल थी.

नितेश पांडे (धीरज कपूर)

‘अनुपमा’ में एक्टर नितेश पांडे ने अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज कपूर का किरदार प्ले किया था. शो में अनुज और धीरज की दोस्ती काफी अच्छी दिखाई गई थी. साल 2023 में नितेश को कार्डियक अरेस्ट आया और उन्होंने 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलिवदा कह दिया था.

माधवी गोगटे (अनुपमा की मां)

अनुपमा की मां के रोल में एक्ट्रेस माधवी गोगटे शो में दिखी थी. उन्होंने कई शोज में काम किया था. हालांकि साल 2021 में कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया था. उनकी उम्र सिर्फ 58 साल थी.

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि भारती की सर्जरी होने वाली है, लेकिन इसके लिए बहुत सारे पैसे चाहिए. दूसरी तरफ अनुपमा, मनोहर से कहती है कि वह उसके चॉल की महिलाओं को उसके साथ डांस कंपीटीशन में भाग लेने के लिए मनाए.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स? ओपनिंग डे पर ‘मेट्रो इन दिनों’ ने की इतनी कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >