Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…

अनुपमा फेम सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली के बीच बॉन्ड अच्छा नहीं है. कहा जाता है कि उनके बीच कोल्ड वॉर चल रहा है और उनके बीच अनबन है. अब इन खबरों पर वनराज यानी सुधांशु ने प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में राज कर रहा है. सीरियल में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य रोल निभाते हैं. शो की शुरूआत सुधांशु और रूपाली से हुई और गौरव की एंट्री बाद में हुई. वनराज के किरदार में सुधांशु छा गए और उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली. शो में अनुपमा और वनराज की नहीं बनती और कहा जाता है कि असली लाइफ में भी दोनों के बीच नहीं जमती. अफवाह है कि उनके बीच कुछ इश्यूज है. अब इसपर सुधांशु ने रिएक्ट किया है.


रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी
सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा में लीड रोल प्ले करते हैं. हालांकि उनके बीच कोल्ड वॉर होने की खबरें कई बार आई है. अब सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रूपाली और उनके बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है जब सेट पर सब काम करते हैं, तो सीन को लेकर बहस हो जाती है और ये सबके साथ होता है. हालांकि उनकी कई लोगों से बहस हो चुकी है, लेकिन वो और रूपाली लीड एक्टर्स है, तो चीजों को बहुत बढ़ा- चढ़ाकर पेश किया जाता है.

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा


सुधांशु पांडे ने कही ये बात
सुधांशु पांडे ने कहा कि उनके बीच क्रिएटिव डिफरेंस होते है और ये कॉमन है. एक्टर ने कहा कि किसी ने उन्हें और रूपाली को बहस करते देख लिया होगा और इसे बढ़ाकर बता दिया होगा, लेकिन ये बेकार की बात है. साथ ही कहा कि उनके बीच एक अच्छा बॉन्ड है और वो सेट पर खूब मस्ती करते है. ऐसे क्रिएटिव डिफरेंस होते रहेंगे और वो लोग ऑफ-स्क्रीन बहुत अच्छे हैं. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो श्रुति रेस्तरों में जो हुआ उसके लिए अनुपमा को जिम्मेदार मानती है. अनुज ये सुनकर उसपर गुस्सा होता है और उसपर चिल्ला देता है.

Anupama Spoiler: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रेस्टोरेंट में मिली बेइज्जती, आध्या खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >