Anupama: फाइनली, रूपाली गांगुली संग लड़ाई की अफवाहों पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा ऐसी कहानियां बनती…

Anupama: सुधांशु पांडे ने सीरियल अनुपमा अचानक से छोड़ कर फैंस को चौंका दिया था. चार साल तक वह शो का हिस्सा बने रहे. शो छोड़ने के बाद ऐसा कहा गया कि उन्होंने रूपाली गांगुली की वजह से शो को छोड़ा. अब इसपर एक्टर ने बात की.

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा जब शुरू हुआ था, जब से ही सुधांशु पांडे इसका हिस्सा थे. हालांकि उन्होंने पिछले साल अचानक फैंस को बताया कि वह शो को अलविदा कह रहे हैं. उनके शो छोड़ने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि एक्टर ने रूपाली गांगुली के साथ मतभेद की वजह से शो को अलविदा कह दिया. हालांकि इस बारे में एक्टर ने कई बार बात भी की और कहा इन दावों में कोई सच्चाई नहीं. अब एक बार फिर से सुधांशु ने इसपर बात की.

अनुपमा छोड़ने पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी

स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने अनुपमा छोड़ने के अपने फैसले को लेकर कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर अपने शो छोड़ने की घोषणा इसलिए की क्योंकि मैं अपनी ऑडियंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस करता था. जो लोग यह जानना चाह रहे थे कि वनराज कहां गया, उन्हें बताना जरूरी था कि मैं अब शो का हिस्सा नहीं रहूंगा. मैं नहीं चाहता था कि वे बाद में अचानक हैरान या दुखी हों. कम से कम मैंने उन्हें खुद बताया और वे यह खबर किसी और सोर्स से न जानें.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रूपाली गांगुली संग अनबन पर क्या कहा सुधांशु पांडे ने?

सुधांशु पांडे से रूपाली गांगुली संग उनके विवाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “हमेशा ऐसी कहानियां बनती रहती हैं, लेकिन इनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने इस शो में जो चार साल बिताए और वह शानदार थे और मैं हमेशा उन्हें संजोकर रखूंगा. रूपाली और मैं अच्छे संबंधों में हैं और हम हाल ही में इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहे थे और किसी बात पर मजाक में नोकझोंक भी हुई. तो सब कुछ ठीक है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >