टीवी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाती हैं. सीरियल की कहानी में उनकी मां संग उनका रिश्ता कुछ खास नहीं चल रहा है. दोनों के बीच तकरार रहती है. ऐसे में कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. अब एक्ट्रेस ने करंट एपिसोड को लेकर खुलकर बात की.
अनुपमा संग राही के खराब रिश्ते पर क्या बोली अद्रिजा
अद्रिजा ने इंडिया फोरम संग इंटरव्यू में बताया कि दर्शक उनके किरदार से काफी नाराज रहते हैं. उन्होंने कहा कि कई लोग राही को देश की सबसे खराब बेटी तक कह चुके हैं. अद्रिजा का मानना है कि जब भी कोई बेटी अपनी मां के खिलाफ खड़ी होती है, लोग तुरंत उसे गलत मानने लगते हैं, चाहे परिस्थिति कुछ भी हो.
रील लाइफ किरदार से अलग हैं अद्रिजा
हालांकि अद्रिजा ने साफ कहा कि वह रियल लाइफ में अपने किरदार से काफी अलग है. उनके मुताबिक लोग कई बार राही की नाराजगी और गुस्से को असल जिंदगी में उनसे जोड़ लेते हैं, जबकि मैं सिर्फ कैमरे के सामने एक्टिंग करती हूं. कहानी की जैसी मांग होती है, वह करना पड़ता है.
अद्रिजा ने रूपाली गांगुली की जमकर तारीफ की
अद्रिजा ने अपनी को-स्टार रूपाली गांगुली की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रूपाली के साथ काम करना शानदार एक्सपीरियंस है. दोनों के बीच इतनी अच्छी समझ बन चुकी है कि कई बार बिना रिहर्सल के भी सीन आसानी से हो जाते हैं. अद्रिजा ने मजाक में कहा कि अगर असल जिंदगी में रूपाली उनकी मां होतीं, तो शायद राही की बातों पर सच में उन्हें थप्पड़ पड़ जाता.
यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ
