Anupama की राही ने ठुकराया था Bigg Boss का ऑफर, इस रियलिटी शो में जाने की जताई इच्छा

सीरियल अनुपमा में राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने खुलासा किया है कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन उन्हें इसे रिजेक्ट करना पड़ा. उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वह खतरों के खिलाड़ी में भाग कभी न कभी जरूर लेंगी.

अद्रिजा रॉय आज छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं. सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया हैं. टीआरपी चार्ट में लगातार टॉप पर रहने वाले इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है. अब अद्रिजा ने खुलासा किया है कि उन्होंने कैसे सलमान खान के शो को रिजेक्ट कर दिया था.

खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना चाहेंगी अद्रिजा

अद्रिजा ने टेली चक्कर संग बात करते हुए खुलासा किया कि वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना है, लेकिन टेलीविजन शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट हैं, इसलिए इस साल यह मेरे लिए संभव नहीं होगा. शायद फ्यूचर में कभी मौका मिलेगा, तो पार्टिसिपेट करने के बाद में सोचूंगी. फिलहाल, यह जल्द ही होने वाला नहीं है.”

बिग बॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर चुकी है अनुपमा की बेटी राही

अद्रिजा ने आगे यह भी खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस का भी ऑफर मिल चुका है, लेकिन वह जा नहीं सकी. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे पहले बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन उस समय मैं शो नहीं कर पाई, क्योंकि मैं पहले से ही एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए कमिटेड थी. हालांकि, कभी जरूर में इसका हिस्सा बनना चाहूंगी.” अद्रिजा की इन बातों के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बता दें कि स्टारप्लस के शो अनुपमा में वह अनु की बेटी राही का किरदार निभाती है. फिलहाल वह अपनी मां से नफरत करती है और उसपर अक्सर कई तरह के इल्जाम लगाती है.

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >