Anupamaa Spoiler: अनुपमा में होगी इस शख्स की धांसू एंट्री, अनुज-अनुपमा को करीब देखकर माया का होगा बुरा हाल

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गुरु मां मालती देवी समर और डिंपी को आशीर्वाद देती है. वो उन्हें अपने हाथों से कढ़ाई किया हुआ कपड़ा गिफ्ट करती है. मालदी देवी, अनुपमा की तारीफ करती है.

Anupama Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा का ट्रैक काफी दिलचस्प और रोमांचक हो गया है. समर और डिंपी की शादी फाइनली हो रही है. इस शादी में गुरु मां मालती देवी भी आने वाली है और उन्हें देखकर कपाड़िया और शाह परिवार काफी खुश होगा. आज का एपिसोड मजेदार होगा. इस एपिसोड में गुरु मां एक बड़ा अनाउंसमेंट करने वाली है, जिसे सुनकर नकुल काफी गुस्सा हो जाएगा. वहीं, शो में सिंगर कुमार सानू की एंट्री होने वाली है.

समर की शादी में आएगी गुरु मां

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गुरु मां मालती देवी समर और डिंपी को आशीर्वाद देती है. वो उन्हें अपने हाथों से कढ़ाई किया हुआ कपड़ा गिफ्ट करती है. वनराज अपने बेटे की शादी में शामिल होने और अनुपमा को सालों पहले टूटा सपना पूरा करने का मौका देने के लिए उनका शुक्रिया करता है. मालदी देवी, अनुपमा की तारीफ करती है और घोषणा करती है कि वो उसे अमेरिका के गुरुकुल का उत्तराधिकारी बना रही हैं.

अनुपमा में कुमार सानू की होगी एंट्री

मालती देवी की बातों को सुनकर सारे लोग खुश औऱ हैरान हो जाते है. हालांकि इस बात से हर कोई काफी खुश हो जाते है, लेकिन नकुल उनके फैसले पर ईर्ष्या करने लगता है. वो सोचता है कि उसने बचपन से ही गुरु मां की सेवा की थी, लेकिन उसने अनुपमा को उसका अधिकार दे दिया. वहीं, गुरु मां सोचती है कि इतनी बड़ी खुशखबरी बताने के लिए समर-डिंपी की शादी से अच्छा कोई जगह नहीं हो सकती. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में सिंगर कुमार सानू की एंट्री होने वाली है. अनुज ये सरप्राइज सबके लिए लेकर आने वाला है. कुमार सानू दिल है कि मानता नहीं सॉन्ग गाएंगे. उनकी परफॉर्मेंस सबके दिलों को छू जाएगी. अनुज और अनुपमा को एक साथ डांस करते देख माया को जलन होगी.

पाखी शो को कर रही अलविदा?

वहीं, अनुपमा में कुछ समय से पाखी यानी मुस्कान बमन नहीं दिख रही है. इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि, वह अब भी अनुपमा का हिस्सा हैं. “मेरी तारीखों के साथ कुछ समस्या थी, क्योंकि मुझे एक साथ किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थीं. यह एक वेब शो था और मैं इसमें व्यस्त थी. मैंने अपने हिस्से के लिए शूटिंग की और अब मैं अनुपमा के लिए अपना शूट फिर से शुरू करने के लिए तैयार हूं. हालांकि अभी कुछ और ट्रैक चल रहा है, इसलिए एक बार जब यह खत्म हो जाएगा, तो मैं शो में वापस आ जाऊंगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >