Anupama Spoiler: अनुपमा की बेइज्जती करेगी मोटी बा, राही को बुरी नजर से देखेगा ये शख्स

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, अनुपमा की बेइज्जती करेगी. हालांकि एक बार फिर से अनु की मदद के लिए प्रेम और राही आ जाएंगे. दूसरी तरफी माही अपने हाथ पर प्रेम का नाम लिख लेगी.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम के मेहंदी सेरेमनी में पुल ऑन ड्रामा होगा. मोटी बा अनु को मेहमानों के सामने नीचा दिखाने की कोशिश करेगी. मेहंदी फंक्शन के दौरान, अनु मेहमानों को नाश्ता परोसेगी और मोटी बा उसे अपमानित करेगी. मोटी बा मेहमानों से कहेगी कि वह लोग अपने खाने का ऑर्डर अनु को ही दे. कुछ मेहमान अनु को ताना मारेंगे कि कोठारी परिवार के बेटे का रिश्ता एक वेट्रेस की बेटी से हो रहा है. इससे अनु को काफी दुख होगा, लेकिन वह किसी से कुछ नहीं कहेगी.

माही अपने हाथ पर लिखेगी प्रेम का नाम

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मेहंदी की रस्म शुरू होगी और शाह हाउस में खुशी का माहौल होगा. इस दौरान मीता को पता चलेगा कि माही ने चुपके से प्रेम के नाम के अक्षर अपने हाथ पर लिख लिया है. बा प्रेम को भी मेहंदी लगाने के लिए कहती है. हालांकि प्रेम कहता है कि वह थोड़ा सा मेहंदी लगाएगा. बा जिद्द पर अड़ जाती है कि उसे पूरे हाथ में मेहंदी लगानी चाहिए. अनु बा को समझाती है कि प्रेम को जो पसंद है वह उसे करने दें. दूसरी तरफ प्रार्थना, अंश की रूमाल लगाने में मदद करती है. गौतम ये देख लेता है और गुस्सा करता है. वह बदला लेने का प्लान करता है.

राही से बदतमीजी करेगा गौतम

गौतम की नजर राही पर पड़ती है और वह उसे बुरी नजर से देखता है. दूसरी तरफ अनु अपनी ड्यूटी और राही की मेहंदी के बीच फंस जाती है. दूसरी तरफ अनु के मेहमानों को नाश्ता परोसने पर मोटी बा उसकी बेइज्जती करती है. जिसके बाद अनु की मदद के लिए प्रेम और राही आ जाते हैं. प्रेम, अनु को थोड़ा आराम करने के लिए कहता है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम, राही से बदतमीजी करता है और वह उसे जोरदार थप्पड़ मारती है. राही उसका पर्दाफाश करने का सोचती है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: अनुपमा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस , फैंस बोल पड़े- अनुज को भी इसमें होना चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >