Anupama Spoiler: अनुपमा की बर्बादी का कारण बना उसका अपना ही बेटा, आध्या को छोड़ अनु की मदद के लिए आया अनुज

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि क्रिटिक्र्स को तोशू खाना परोसता है. जिसके बाद उन्हें खाने में कॉकरोच मिलता है. इसके बाद क्रिटिक्र्स बहुत ज्यादा हंगामा करते हैं. अनुपमा को बहुत बुरा-भला भी कहते हैं.

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सुपरहिट सीरियल अनुपमा अपने ट्रैक को लेकर सुर्खियों में रहता है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या की नफरत अपनी मां अनु के लिए बढ़ती जा रही है. अनुज कोशिश कर रहा है कि आध्या की ये नफरत कम हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों को बहुत मजा आएगा. इस बार कुछ ऐसा होगा कि अनुज, आध्या को छोड़कर अनुपमा के पास दौड़ा चला जाएगा. इस वजह से आध्या का अनुपमा के प्रति नफरत और बढ़ जाएगा.


तोशू करेगी अपनी मां अनुपमा को बर्बाद
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि फूड क्रिटिक्स स्पाइस एंड चटनी रेस्तरों आते है. अनुपमा मेन कोर्स तैयार करती है और उसे क्रिटिक्स को सर्व करने वाली होती है. उसी समय अनु को अनुज का वीडियो कॉल आ जाता है. अनुज उसे दिखाता है कि कैसे आध्या केक देखकर बहुत खुश है. अनुपमा उसे खुश देखकर बहुत खुश हो जाती है. वहीं, तोशू गेस्ट के पास खाना ले जाने के लिए जिद्द करता है. स्टाफ उसे रोकते है, लेकिन तोशू नहीं मानता. वो कहता है अगर सही समय पर उन्हें खाना नहीं परोसा गया तो क्रिटिक्स गुस्सा करेंगे.

Anupama: अनुपमा की ममता का आध्या उड़ाएगी मजाक, अपने जन्मदिन पर अनु को दूर रखने के लिए चलेगी चाल

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा


खाने में मिला कॉकरोच
अनुपमा देखती है कि तोशू ने खाना क्रिटिक्स को सर्व कर दिया है. उन्हें खाने में कॉकरोच मिलता है और ये देखकर फूड किटिक्र्स काफी गुस्सा होते है और काफी हंगामा करते हैं. रेस्तरां में मौजूद अन्य मेहमान पूरी घटना का वीडियो बनाते हैं और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है. अनुज ये वीडियो देखर काफी परेशान हो जाता है और अनुपमा की मदद के लिए दौड़ता है. आध्या उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं सुनता. आध्या अपनी मां को कोसती है कि उसकी वजह से उसका खास दिन बर्बाद हो गया. अपकमिंग एपिसोड खूब सारे टर्न और ट्विस्ट को लेकर आने वाला है.

Anupama Upcoming Twists: तोशू नहीं बल्कि ये शख्स करेगा अनुपमा को बर्बाद, वनराज रोकेगा अनु को डिंपी की शादी में शामिल होने से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >