अनुपमा: अंश-प्रेरणा की खुशियों पर मंडराया खतरा, अब गौतम खेलेगा बड़ा खेल

Anupama Spoiler: अनुपमा के एपिसोड में दिग्विजय, प्रेम से माफी मांगता नजर आएगा, जिसके बाद कोठारी परिवार सगाई में शामिल होता है. वहीं दूसरी तरफ गौतम अपनी बेटी की कस्टडी को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है.

Anupama Spoiler: शो अनुपमा में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय के साथ होती है, जहां वह प्रेम से सबके सामने थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगता है. दिग्विजय को एहसास होता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. वह प्रेम से कहता है कि वह उसकी शर्त पूरी करने आया है. दूसरी तरफ अनुपमा को शक होता है कि दिग्विजय कहीं कोठारी हाउस तो नहीं गया. हालांकि प्रेम इतनी आसानी से मानने को तैयार नहीं होता. वह कहता है कि दिग्विजय ने सिर्फ उसे थप्पड़ नहीं मारा, बल्कि उसकी इज्जत को भी ठेस पहुंचाई है. प्रेम के मुताबिक सिर्फ सॉरी बोल देना काफी नहीं है.

Anupama written update: सगाई में हुई कोठारी परिवार की एंट्री

शाह हाउस में अंश और प्रेरणा की सगाई की तैयारियां चल रही होती हैं. अनुपमा दोनों को एक-दूसरे की जिम्मेदारी समझाने के लिए एक छोटा-सा गेम खिलाती है. तभी दिग्विजय घर लौटता है और उसके पीछे कोठारी परिवार की एंट्री हो जाती है. प्रेम को देखकर पूरा शाह परिवार हैरान रह जाता है. वहीं अनु समझ जाती है कि दिग्विजय ने सच में प्रेम से माफी मांगी है. इसी बीच श्रुति और अनुपमा के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिलती है. अनु, श्रुति को मिठाई खाने के लिए कहती है ताकि उसकी कड़वाहट थोड़ी कम हो सके.

गौतम की नई चाल से बढ़ेगा तनाव

जहां एक तरफ सगाई का माहौल खुशियों से भरा नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ तोशू, गौतम के मन में नई बात डालकर तनाव बढ़ा देता है. वह गौतम को भड़काता है कि अंश की शादी के बाद शायद प्रांशी की कस्टडी उससे छिन जाए. यह सुनकर गौतम परेशान हो जाता है और सोचता है कि जब तक प्रांशी उसके पास है, तब तक उसका कोठारी परिवार की संपत्ति पर अधिकार बना रहेगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी सीक्रेट रेसिपी डायरी को लेकर बात करती है. श्रुति के कहने पर प्रेम उसको चुराने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >