Anupama Spoiler Alert: अनुज को लेकर बा हुई अनुपमा पर नाराज, अनु से दिया वैलेंटाइन डे पर उसे ये गिफ्ट!

बापूजी सबसे वैलेंटाइन डे प्लान के बारे में पूछते है. काव्या कहती है कि उसने वनराज के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए कुछ सोचा है. इधर किंजल कहती है कि इसे खास तरीके से मनाना चाहिए.

Anupama Spoiler Alert: ‘अनुपमा’ (Anupamaa) का हर एपिसोड अभी काफी दिलचस्प होता जा रहा है. अनुपमा और अनुज एक साथ रह रहे है. अनुज ‘कपाड़िया अम्पायर’ अपनी बहन मालविका के नाम कर चुका है. इधर बाबूजी अनुज और अनुपमा को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कहते है. ये सुनकर वनराज और काव्या काफी शॉक्ड हो जाते है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में सब कोई एक दूसरे को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते है. बा बाबूजी के लिए फूल लाकर देती है और बाबूजी उसे गाजर देते है और हलवा बनाने के लिए कहते है. समर और किंजल ये सब देखकर कहते है कि ये सब काफी रोमांटिक है. काव्या भी सब को वैलेंटाइन डे विश करती है.

बापूजी सबसे वैलेंटाइन डे प्लान के बारे में पूछते है. काव्या कहती है कि उसने वनराज के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए कुछ सोचा है. इधर किंजल कहती है कि इसे खास तरीके से मनाना चाहिए, लेकिन तोषू ये कहकर मना कर देता है कि ऑफिस में उसे बहुत काम है. बा समर से पूछती है कि वो अनुपमा के घर से जल्दी आ गया. समर कहता है कि वो अपने दोस्त के घर से देर से निकला था तो सीधे घर आ गया.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: अनुज का 26 साल का इंतजार होगा खत्म? वैलेंटाइन डे पर अनुपमा प्यार का करेगी इजहार

अनुपमा को बा फोन करती है और पूछती है कि जब समर उसके घर नहीं आया तो उसने अनुज को होटल क्यों नहीं भेजा. बा आगे अनु से कहती है कि समाज उसके और अनुज के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करेगा. वो कहती है कि वो उनके जीवन को कठिन क्यों बना रही है. अनुज सारा बात सुन लेता है और घर से बाहर चला जाता है. अनु उसे घर पर ना पाकर परेशान हो जाती है.

अनुपमा, अनुज के आते ही उसपर गुस्सा होती है कि वो उससे फिर माफी मांगता है. अनु उसे बताती ही कि उसने सामने वाला घर अनुज के लिए किराए पर ले लिया है. अनुज अपना नाम प्लेट देखकर थोड़ा शॉक्ड हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >