Anupama Spoiler Alert: अनुज ने अनुपमा को गिफ्ट की प्यारी सी साड़ी, क्या फिर से शुरू होगा मान का प्यार

Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब हम देखेंगे कि कैसे अनुपमा छोटी अनु के लिए लड्डू बनाती है. इसके अलावा अनुज अपनी एक्स वाइफ के लिए एक साड़ी लेकर आता है, जो उसके गिफ्ट में देता है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. आज के एपिसोड में, हम देखेंगे कि कैसे तोशु अपनी मां से पैसे मांगता है और कहता है कि जब वह अमेरिका में उसके घर पर रह रही थी, तो काफी खर्चा हुआ है. अनु ये सुनकर टूट जाती है और अपने बेटे को पैसे वापस कर देती है. अनु चुप नहीं रहती है, वह भी तोशु को एक बिल की लिस्ट देती है, और कहती है कि ये तब के हैं, जब उसकी किंजल से शादी नहीं हुई थी. वह सबसे गैरजिम्मेदार बेटा होने के लिए उस पर बरसती है. बाद में ये भी कहती है कि प्राइज मनी सिर्फ उसकी है और वह ये पैसे किसी को भी नहीं देगी.


अनुज यशदीप को देता है ऑफर
दूसरी ओर, अनुज यशदीप और बीजी से मिलता है और उसे पता चलता है कि वे भारत वापस जा रहे हैं, क्योंकि स्पाइस एन चटनी रेस्टोरेंट को बैंक द्वारा सील कर दिया गया है. अनुज उसे बताता है कि उसका ऑफर अभी भी खुला है, लेकिन यशदीप ने मना कर दिया. अनुज उनसे कहता है कि जाने से पहले उन्हें मिलना चाहिए, यशदीप खुलेआम कहता है कि वह अनुपमा से मिले बिना नहीं जा सकता.

Read Also- Anupama: समर के बाद अब इस शख्स ने छोड़ा शो, अनुज बोले- आपके साथ काम करने….


अनुपमा को अनुज ने गिफ्ट की साड़ी
अनुज (गौरव खन्ना) फिर यशदीप और बीजी से मिलकर जा ही रहा होता है. अनुज घर पहुंचता है और अनु को बताता है कि वह सारा सामान लेकर आया है, क्योंकि अनुपमा छोटी अनु के लिए लड्डू बनाना चाहती थी. यही नहीं बाद में अनुज ने अपनी एक्स वाइफ को एक साड़ी भी गिफ्ट की. अनुपमा बीजी और यशदीप से मिलने जाती है, जहां वह उसे रेस्टोरेंट को फिर से शुरू करने के लिए कहती है और वह कहता है कि वह तभी ऐसा करेगा जब वह स्पाइस एन चटनी की सह-मालिक होगी. इससे अब एक बिजनेसवुमन के रूप में अनुपमा की नई यात्रा शुरू होगी.

Also Read- Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >