Anupama: अनुज की एक्स मंगेतर श्रुति की वापसी, सुकीर्ति कांडपाल नहीं, ये एक्ट्रेस अब आएगी नजर

Anupama में श्रुति आहूजा का किरदार फिर लौटने वाला है, जिसे अब समीक्षा भटनागर निभाएंगी. उनका कहना है कि यह किरदार शो में नया ड्रामा और ट्विस्ट लेकर आएगा.

Anupama: टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. लंबे समय बाद शो में श्रुति आहूजा का किरदार वापसी करने जा रहा है, लेकिन इस बार इस रोल में नया चेहरा नजर आएगा. पहले यह भूमिका सुकीर्ति कांडपाल निभा रही थीं. वहीं अब उनकी जगह एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर इस किरदार को आगे बढ़ाएंगी.

नए अंदाज में होगी श्रुति की वापसी

शो की कहानी में श्रुति की एंट्री एक नया मोड़ लेकर आने वाली है. समीक्षा भटनागर ने शो में एंट्री को लेकर खुशी जताई. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बहुत खुश और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे ‘अनुपमा’ जैसे बड़े शो में इतना दमदार किरदार निभाने का मौका मिला. यह शो पहले से ही शानदार चल रहा है और अब इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने आगे कहा, “इस समय मैं अपने करियर के बहुत अच्छे दौर में हूं. मेरी फिल्म ‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है और उसी समय मैं टीवी पर भी वापसी कर रही हूं. इसके अलावा मेरे पास कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिन्हें लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.”

किरदार को नए तरीके से निभाएंगी समीक्षा

दिलचस्प बात यह है कि समीक्षा भटनागर पहली बार किसी ऐसे किरदार को निभाने जा रही हैं, जिसे पहले कोई और एक्टर निभा चुका है. इस पर उन्हों ने कहा, “मैंने सुकृति के काम को फॉलो नहीं किया है, क्योंकि मैं इस किरदार को अपने तरीके से निभाना चाहती हूं. अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि यह किरदार कहानी में नया ड्रामा लेकर आएगा.”

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की करीबी करेगी राही से मुलाकात, क्या फिर से अपनी बेटी से दूर हो जाएगी अनु?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >