Anupama: सीरियल को अलविदा कह रही श्रुति, अब अनुज के साथ नहीं आएगी नजर, कहा- ‘मेरे हिसाब से…’

राजन शाही के सीरियल अनुपमा से एक किरदार का ट्रैक खत्म किया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि डिंपी और टीटू की शादी होने वाली है और वनराज इसे खराब करना चाहता है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की लोकप्रियता दर्शकों के बीच बहुत है. लीप के बाद श्रुति यानी सुकीर्ति कांडपाल की शो में एंट्री हुई थी. श्रुति और अनुज की सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी होने वाली थी. आध्या उसके बहुत करीब थी और चाहती थी कि अनुपमा की जगह श्रुति उसकी लाइफ में रहे. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि श्रुति की सच्चाई सामने आ गई और उससे अनुज काफी हर्ट हो गया. श्रुति ने अब उसकी जिंदगी से जाने का फैसला कर दिया है. अब श्रुति का किरदार मेकर्स खत्म कर रहे हैं.

अनुपमा को अलविदा कह रही श्रुति

अनुपमा में दिखाया गया कि श्रुति ने अनुज के नाम एक लेटर छोड़ा और अमेरिका चली गई. इसके बाद फैंस के मन में कयास आने लगा कि वो सीरियल छोड़ रही है. पिंकविला से बात करते हुए श्रुति ने बताया कि क्या सच में वो शो को अलविदा कह रही. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “शो का लेटेस्ट ट्रैक मूल रूप से प्यार, जलन, इनसिक्योर और यह सब कैसे होता है, इन सभी इमोशन का मिश्रण है.” जब उनसे शो से बाहर निकलने पर पर पूछा गया तो, एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे हिसाब से अब तक ट्रैक खत्म हो चुका है.”

Also Read: Anupama Upcoming Episode: श्रुति के पास वापस जाने के लिए अनुज को मनाएगी अनुपमा, क्या हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे MaAN

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

जानें क्या दिखाया क्या अबतक अनुपमा में

अनुपमा में अबतक दिखाया गया कि वनराज, टीटू को बेनकाब करने का प्लान बनाता है. वनराज की बात अनु सुन लेती है और उसे वॉर्न करती है कि वो शादी को रोकने की कोशिश ना करें. वनराज कहता है कि इसके लिए बहुत देर हो चुकी है. वहीं, अनुपमा और अनुज एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और अनुज उसकी तारीफ करता है. अनु उसे श्रुति से शादी करने पर विटार करने के लिए कहती है. अनुज अनुपमा की भावनाओं के बारे में पूछता है. उसे आश्चर्य होता है कि उसने अभी तक अपनी भावनाओं को उसके सामने क्यों नहीं व्यक्त किया है.

Also Read: Anupama: अनुज की जिंदगी में वापस आने के लिए श्रुति ने अनुपमा को मनाया, वनराज ने अनु के खिलाफ उगला जहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >