Anupama: शिवम खजूरिया ने लीप के बाद प्रेम के किरदार में आने वाले बदलाव को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- आर्यन की मौत ने…

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा में लीप आया था. जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. आर्यन की मौत के बाद अनु को सबने खरी खोटी सुनाई. जिसके बाद वह मुंबई अकेले रहने चली गई. अब प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने बताया कि उनके किरदार में क्या बदलाव आने वाला है.

Anupama: स्टार प्लस की हिट सीरीज अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखती है. शो में हाल ही के दिनों में कई सारे बदलाव आए हैं. जिसमें एक छोटा सा लीप शामिल है. टाइम जंप के बाद अनु अकेले मुंबई में अपनी जिंदगी जी रही है. वहीं प्रेम और राही कोठारी परिवार में हैं. इधर शाह हाउस में भी काफी उलटफेर हो रहा है. अब प्रेम कोठारी की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने आने वाले एपिसोड में अपने किरदार में होने वाले बड़े बदलाव को लेकर बात की.

शिवम खजूरिया ने लीप के बाद प्रेम के किरदार में आए बदलाव पर की बात

शिवम खजूरिया ने इंडिया फोरम को बताया, “अपने भाई आर्यन के अचानक मरने और अपने माता-पिता को गहरे दुख में देखने के बाद, प्रेम ने जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया. वह अपने परिवार के लिए एक जिम्मेदार बेटे की जिम्मेदारी निभाने का फैसला करता है. यह प्रेम की यात्रा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है. वह एक लापरवाह, युवा लड़के से एक परिपक्व और भरोसेमंद आदमी बन जाएगा. यह बदलाव सिर्फ भावनात्मक ही नहीं है, बल्कि यह इस बात पर भी प्रतिबिंबित होगा कि प्रेम घर की स्थितियों से कैसे निपटता है.”

शिवम खजूरिया बोले- प्रेम को अलग रूप में देखेंगे दर्शक

एक्टर ने कहा, ”दर्शक जल्द ही प्रेम का एक और जमीनी वर्जन देखेंगे, क्योंकि वह अपने आस-पास के लोगों के लिए ताकत बनेगा.” शिवम ने व्यक्त किया कि प्रेम के जीवन के इस चरण को चित्रित करना चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत दोनों है.

शिवम खजूरिया ने इस शो से की एक्टिंग की शुरुआत

शिवम खजूरिया का टेलीविजन करियर शो मोलक्की से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवीन का किरदार निभाया था. उन्हें मन सुंदर में निहार गोयल के रूप में मुख्य भूमिका से व्यापक पहचान मिली. साल 2023 में, उन्होंने कुमकुम भाग्य में एक नेगिटिव भूमिका निभाई, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों के कारण शो छोड़ दिया. कुछ समय बाद, वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पोद्दार के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने अरमान के छोटे भाई और रूही के पति की भूमिका निभाई. वर्तमान में, शिवम अनुपमा में प्रेम कोठारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो लोगों का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें- Hina Khan Wedding Video: हिना खान की शादी का हर पल लगा फिल्मी सीन जैसा, देखें ड्रीम वेडिंग की झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >