Anupama: अनुज नहीं राघव है राही का असली पिता, शिवम खजूरिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वजह से मैं…

Anupama: सीरियल अनुपमा में राघव की एंट्री से कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अनु और राही को पता चला कि राघव ने अपनी वाइफ की हत्या की थी और इस वजह से वह जेल में बंद है. ऐसी भी चर्चा हो रही कि वह राही का पिता है. अब इसपर शिवम खजूरिया ने बात की है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में मनीष गोयल की एंट्री जब से हुई है, तब से ही शो की चर्चा हो रही है. मनीष शो में राघव की भूमिका निभाते हैं. दर्शक राघव के अतीत के बारे में जानना चाहते हैं कि कैसे वह जेल पहुंच गया. कई दर्शकों को लगता है कि राघव का कनेक्शन अनुज से है. हालांकि राघव का क्या राज है ये तो आने वाले एपिसोड में पचा चलेगा. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा हो रही है कि राघव की राही का असली पिता है. क्या सच में राघव की ही राही का पिता है, इस सवाल पर प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजूरिया ने दिया है.

क्या राघव ही राही का पिता है?

शिवम खजूरिया से जब पूछा गया कि ऐसा अफवाह है कि अनुपमा में राघव ही राही का असली पिता है. इसपर फिल्मीबीट से बात करते हुए शिवम ने कहा “मैं कहानी सुनाने में शामिल नहीं हूं और इस वजह से मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता. हालांकि मैं इतना कह सकता हूं कि मनीष गोयल एक प्रतिभाशाली परफॉर्मर है और उनकी प्रेजेंस शो में एक नया ट्विस्ट लाएगी.” एक्टर ने बताया कि अपकमिंग स्टोरी लाइन और टर्न एंड ट्विस्ट लव स्टोरी का हिस्सा है. एक्टर ने शो की टीआरपी पर उन्होंने बात नहीं किया.

राही पर होगा हमला

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि प्रेम और राही कोठारी परिवार को छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट हो गए है.अनुपमा जेल में कैदियों को डांस सीखाने जाती है. वह देखती है कि राघव को चोट लग गई है. अनु को कॉल आता है कि राही पर अटैक हुआ है. प्रोमो में दिखाया गया कि था राही के घर एक हमलावर घुसता है और राही पर अटैक कर देता है. इसमें वह घायल हो जाती है. राही के बारे में सुनकर अनु शॉक्ड हो जाती है. अब देखना होगा कि राही पर हमला किसने किया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने 17 साल से चले आ रहे शो तारक मेहता की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर जेनरेशन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >